भानपुरा पीठ के शंकराचार्य जी को जाना पड़ा न्यायालय की शरण मे सनातन के सत्ताधारी ठेकेदारो की बेशर्मी जारी

भानपुरा पीठ के शंकराचार्य जी को जाना पड़ा न्यायालय की शरण मे सनातन के सत्ताधारी ठेकेदारो की बेशर्मी जारी
भानपुरा पीठ के शंकराचार्य जी को जाना पड़ा न्यायालय की शरण मे सनातन के सत्ताधारी ठेकेदारो की बेशर्मी जारी सरकार भाजपा की है ,वही भाजपा जो मध्यप्रदेश में लगातार दो दशकों से सत्ता में है ।जिसका मुखिया धर्म नगरी का है। शंकराचार्य जी की स्मृति में बड़ी मूर्तियां बनाई जा रही । भाजपा अपने आप को सनातन की चौकीदार सिद्ध करने पर लगी हुई है । वही उसके उलट मन्दसौर जिले में स्थित भानपुरा शंकराचार्य पीठ है ।जिसकी देश भर में मान्यता है। देश विदेश में अनुयायी है। वहाँ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी को पीठ की भूमि बचाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ जाए इससे बड़ा अपमान नही हो सकता । पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी पर कई बार हमलें हुए । उनके प्राणों पर बात आ गयी लेकिन हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक रहने वाली भाजपा को भानपुरा पीठ ने कटघरे में खड़ा कर दिया है। महाराज श्री का कहना है कि" मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री ,मंत्री मन्दसौर के दोनों सांसद सब बड़े नेता आते है मिलते है आशीष पाते है लेकिन जान पर बात आने के बाद भी 2019 से अब तक शंकराचार्य पदवी पर विराजमान होने वाले संत को मिलने वाली सुविधाओं के लिये भी गिड़गिड़ाने की नोबत है । आज 6 वर्ष बीतने के बाद सुरक्षा देना तो दूर शंकराचार्य जी को मिलने वाली सुविधाओं की आस में है । लगता है भाजपा चाहती है कि महाराज श्री को कोई हानि पहुचाये ताकि राजनीति का मौका मिले और सनातन के संरक्षक दिखा कर बयानबाजी कर सके दिखावे की राजनीति चमका सके । सूत्रों की माने तो मठ की जमीन हड़पने वाले को स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है । इससे अधिक गिरी हुई हरकत कुछ हो नही सकती । भानपुरा पीठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी नेताओं को महाराज श्री ने स्वयं इन मुद्दों पर कई बार ध्यान आकर्षित करवाने के बाद भी किसी के कान पर जूं तक नही रेंगी वही कांग्रेस इस मामले पर हमलावर है । और सनातन के तथाकथित चौकीदार भाजपाई रजाई ओढ़ कर धर्म के नाम पर घी पीने में व्यस्त हैं ।

जल दिवस

जल दिवस

*विश्व जल दिवस* 22/3/2024 नदियाँ मानव सभ्यता की जननी कहलाती हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में नदियों को...

समाज मे महिलाओ की वास्तविक स्थिति...

समाज मे महिलाओ की वास्तविक स्थिति...

8 मार्च को प्रत्येक क्षेत्र मे नारी का सम्मान सभी अपने अपने स्तर पर कर रहे है। हर जगह पर सिर्फ...

सरे राह फैला भ्रष्टाचार...सड़कें हो रही तार-तार...!

सरे राह फैला भ्रष्टाचार...सड़कें हो रही तार-तार...!

( ब्रजेश जोशी) मंदसौर। इन दिनों नगर वासी या कोई भी बाहरी प्रवासी मंदसौर की गलियों में...

मां क्या तुम सिर्फ एक अक्षर हो??

मां क्या तुम सिर्फ एक अक्षर हो??

मां क्या तुम सिर्फ एक अक्षर हो?? जिसे मुझे रोज बोलने की आदत है। या हो तुम कोई कविता, जिसे दिन भर...

माँ कभी निष्ठुर नही होती

माँ कभी निष्ठुर नही होती

5 जून- विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर परअपने मन की बात आप सभी तक पहुंचाना चाहती हूँ । कोरोना के इस...