कन्‍नौज की रैली में मंच पर डिंपल यादव ने मायावती के पैर छुये, लिया आशीर्वाद

कन्‍नौज की रैली में मंच पर डिंपल यादव ने मायावती के पैर छुये, लिया आशीर्वाद
कन्‍नौज में गुरुवार को डिंपल के समर्थन में एक रैली हुई. इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंचीं. यहां पर अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज और सांसद डिंपल यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. कन्नौज: लोकसभा चुनाव 2019 में सपा और बसपा ने गठबंधन कर बीजेपी की राह मुश्‍कि‍ल की है. अब दोनों एक दूसरे से अपनी दोस्‍ती दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. पहले मायावती ने मैनपुरी में मुलायम सिंह के लिए वोट मांगे तो अब कन्‍नौज की रैली में मुलायम की बहू डिंपल यादव ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. ये क्षण भारतीय राजनीति उत्‍तर प्रदेश की राजनीति‍ में एक नए अध्‍याय की शुरुआत कहा जा सकता है. कन्‍नौज में गुरुवार को डिंपल यादव के समर्थन में एक रैली हुई. इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंचीं. यहां पर अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज और सांसद डिंपल यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. मायावती डिम्पल के पक्ष में रैली करने पहुंची थीं. स्वागत के दौरान मायावती ने आशीर्वाद स्वरूप सर पर हाथ रखा तो डिम्पल ने झुककर छुए मायावती के पैर छुए. बसपा सुप्रीमो ने डिंपल यादव को अपने ‘परिवार की बहू’ बताया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर भारी बहुमत से डिंपल यादव को विजयी बनाएं. साथ ही उन्होंने अखिलेश की भी तारीफ की और कहा कि गठबंधन से सामाजिक परिवर्तन को गति मिलेगी. भाजपा का कोई हथकंडा काम नहीं आएगा. मायावती ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ एक जुमला था. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ खोखले वादे किए. उन्होंने कन्नौज के लोगों से अपने विशेष जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज को जिला हमने बनाया व अन्य विकास कार्य भी कराए.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...