ऐतिहासिक होगा प्रदेश कांग्रेस मुखिया कमलनाथ का नीमच दौरा

ऐतिहासिक होगा प्रदेश कांग्रेस मुखिया कमलनाथ का नीमच दौरा
- उमरावसिंह गुर्जर घर-घर दस्तक देकर दे रहे निमंत्रण - गांव-शहर से मिल रहा अपार स्नेह नीमच। मध्यप्रदेश के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 1 सितम्बर को नीमच के दशहरा मैदान पर ऐतिहासिक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर दिन रात जूटे हैं। गांव-गांव में कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। श्री गुर्जर ने बीते दिनों में नीमच विधानसभा क्षेत्र के लगभग गांवों का दौरा पूरा किया है। शेष बचे गांवों में दौरे के बाद नीमच शहर में वे हर गली दस्तक देंगे। गुर्जर जहां भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश लेकर जा रहे हैं वहां जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़े, बुजुर्गों से लगाकर नोजवान और आम जनमानस इस बार श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जहां भी जाते हैं वहां मुख्यमंत्री के रूप में श्री कमलनाथ द्वारा चलाए गए अभियान जैसे हर पंचायत में गौशाला, मिलावट खोरों के खिलाफ प्रभावी करवाई, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, भूमाफियाओं और अपराधी तत्वों के खिलाफ़ करवाई, किसानों के ऋण माफ सहित जनहितैषी और कर्मचारी हितेषी कार्यों की लोग प्रशंसा करते नहीं थकते। नीमच में श्री कमलनाथ का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां भीड़ सरकारी नहीं बल्कि वास्तविक जनता की होगी।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...