कार में मिली 12 लाख से अधिक की अफीम:कार ड्राइवर अरेस्ट; 2 थैलियों में छुपा रखी थी 6 किलो से ज्यादा अफीम

कार में मिली 12 लाख से अधिक की अफीम:कार ड्राइवर अरेस्ट; 2 थैलियों में छुपा रखी थी 6 किलो से ज्यादा अफीम
_*मंदसौर से निखिल सोनी की रिपोर्ट*_ मंदसौर की शामगढ़ पुलिस ने एक लग्जरी कार से 6 किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की है। जिसकी कीमत 12 लाख से अधिक बताई गई है। मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है शामगढ़ थाना प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार से बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की तस्करी कर किसी को देने जाने वाला है।पुलिस तुरंत नाकाबंदी करे तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शामगढ़-सुवासरा रोड पाइप फैक्ट्री के पास नाकाबंदी करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिए की कार क्रमांक MP14 CD2463 को रोककर तलाशी लेने पर कार में छुपाकर रखी दो थैलियों में 6 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई है मौके से पुलिस ने कार चालक दशरथ से उर्फ लालसिंह पिता मेहरबान सिंह सोंधिया राजपूत (27) निवासी टोकडा थाना सुवासरा मंदसौर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम की कीमत 12 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के थानों में शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, सहित मारपीट के 6 प्रकरण दर्ज है। आरोपी अवैध अफीम को कहां से लेकर आया और कहां देने जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...