किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करे सरकार:-रघुवंशी

किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करे सरकार:-रघुवंशी
बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का किया दौरा मंदसौर/ "बे-मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण मंदसौर जिले में अफीम सहित इसबगौल, गेंहूं, अलसी, संतरा एवं अन्य फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। प्रशासन को तत्काल बड़े पैमाने पर सर्वे कार्य प्रारंभ कर किसानों को होने वाले नुकसान का वास्तविक आंकलन करना चाहिए एवं मध्यप्रदेश शासन को किसानों को हुए नुकसान वाबद पर्याप्त मुआवजे की घोषणा शीघ्रता शीघ्र करना चाहिए, जिससे किसानों को सहायता मिल सके।" मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं मंदसौर जिले के संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी नें उक्त मांग सांबाखेडा, सिंदपन, जग्गाखेडी एवं गुराडिया देदा आदि गांवो में प्रभावित खेतों का दौरा करने के दौरान कही। रघुवंशी नें कहा कि "सर्वे में इस तथ्य का भी ख्याल रखा जाना चाहिए कि इस असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों की गुणवत्ता पर कितना असर पडा है। अगर पूरा नुकसान न होकर फसल की क्वालटी पर भी फर्क पडा हो तो बाजार में फसल के दामों में भारी कमी आ जाती है, अत: शासन को उसके एवज में भी किसानों को मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित करना चाहिए।" रघुवंशी नें बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही धांधली का विरोध करते हुए कहा कि "प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बीमा कंपनियां प्रीमियम तो वसूल लेती हैं परन्तु आपदा के समय किसानों की मांग को निरंतर टालती रहती हैं और उनके फसल नुकसान का सही आंकलन नही करती हैं, जिससे किसान के साथ न्याय नही हो पाता है।" इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता शंकरलालजी पाटीदार, आरिफ बेग, कोमल बघेरिया, पूर्व सरपंच शंभूसिंह चौहान, लालूरामजी झावा, मनोहर राठौर, उप सरपंच सांबाखेडा कालूराम पाटीदार, विनोद पाटीदार, वरदीचंद धनगर, विनोद ओझा, अजीत कुरारिया, गोपाल पाटीदार, हरीराम मालवीय, रायसिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...