राजनाथ ने कहा- 5 साल में 3 बार पाक में एयर स्ट्राइक की, तीसरी की जानकारी नहीं दूंगा

राजनाथ ने कहा- 5 साल में 3 बार पाक में एयर स्ट्राइक की, तीसरी की जानकारी नहीं दूंगा
राजनाथ ने कहा- बालाकोट में एयर स्ट्राइक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई गृहमंत्री बोले- 2028 तक दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों में शुमार होगा भारत मंगलुरू. कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 5 साल के दौरान हमारे जवानों ने 3 बार पाकिस्तान में जाकर एयर स्ट्राइक की। उन्होंने कहा कि मैं दो की जानकारी दूंगा, लेकिन तीसरे की जानकारी नहीं दूंगा। राजनाथ ने कहा कि उड़ी हमले और पुलवामा हमले के बाद हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवािदयों को मारा। मैं तीसरी स्ट्राइक का खुलासा नहीं करूंगा। भारत अब कमजोर नहीं है। हालांकि, बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक खुफिया एजेंसियों से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद की गई थी। पाक को चुकानी होगी बड़ी कीमत गृहमंत्री ने कहा- अगर पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा और आतंकियों को पनाह देता रहा तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में कश्मीरियों पर हमले की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा- इस संबंध में केंद्र सरकार पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। पूरे भारत में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के निर्देश राज्य सरकारों को दिए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता कश्मीरी छात्रों का साथ दें। "2028 तक भारत दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार होगा। अमेरिका, चीन और रूस तीन सबसे ताकतवर देश हैं, लेकिन 2028 तक भारत इसमें शामिल हो जाएगा।'

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...