पुलिस कर रही है भाजपा नेताओं के दबाव मे कार्य, सब्जी मंडी व्यापारी पर बिना जांच के दर्ज किया गया प्रकरण

पुलिस कर रही है भाजपा नेताओं के दबाव मे कार्य, सब्जी मंडी व्यापारी पर बिना जांच के दर्ज किया गया प्रकरण
मंदसौर। जब से पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार आयी है उसके उपरांत फिर से पुलिस से लेकर अन्य विभागो की कार्यवाही फिर से संदेह के घेरे मे आ गयी है। मंदसौर नगर में लगातार शहर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खडे होने लगे है। पिछले दिनों शहर कोतवाली पुलिस ने मंडी व्यापारी पर बिना जांच के प्रकरण दर्ज कर लिया जबकी इस मामले में दोनो पक्षो की स्थिति एवं विवेचना के उपरांत कार्य किया जाना चाहिये था। यह बात पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि अपराधिक तत्वो को कोतवाली पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में संरक्षण दे रही है। उन्होनें शहर कोतवाली पुलिस द्वारा आम नागरिको को निष्पक्ष न्याय एवं सुरक्षा देने के मामले में विफल साबित हो रही है। वर्तमान में जो स्थिति सामने आयी है उसकी जितनी निंदा की जाये कम है। श्री शेख एवं भाटी ने सब्जी मंडी व्यापारी एवं रिटेल सब्जी विक्रेता के बीच रूपयो का लेनदेन का विवाद था, इस विवाद में मारपीट की घटना हुई किन्तु पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के आवेदनो पर विचार करने की बजाय वरिष्ठ भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य करते हुये एक तरफा न केवल मंडी व्यापारी पर प्रकरण दर्ज कर लिया बल्कि स्वयं के रूपये लेने पहुंचे व्यापारी पर लुट का प्रकरण दर्ज कर लिया है जो समझ से परे है। श्री शेख एवं भाटी ने भाजपा जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी से मंडी व्यापारी के खिलाफ दर्ज प्रकरण की विवेचना करते हुये दर्ज धाराओ पर आपत्ति दर्ज करवायी है, साथ ही आग्रह किया है कि वे एक तरफा कार्यवाही की जांच करवाते हुये दोषी पुलिस कर्मियो पर कार्यवाही करे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...