रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कीमत कम करने व उसे बाजार में मेडिकल पर उपलब्ध कराया जाय:- ग्राहक पंचायत

रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कीमत कम करने व उसे बाजार में मेडिकल पर उपलब्ध कराया जाय:- ग्राहक पंचायत
मन्दसौर:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मन्दसौर की जिला इकाई ने एक ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री के नाम अपर कलेक्टर वीपी सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देते समय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पुनः कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। इस बीमारी से घ्रसित मरीजों को रेमेडिसिवर नामक इंजेक्शन दिया जाता है जो पूरे ट्रीटमेंट के दौरान लगभग 4 से 6 बार लगाया जाता है ओर अस्पताल में उसे वह इंजेक्शन 4 हजार रुपये तक का पड़ता है। ऐसे में उसको अगर 6 बार भी लगाने पड़ गए तो उसकी जेब पर 24 हजार भार अत्यधिक पड़ना तय होता है। अगर इस इंजेक्शन की बात की जाय तो मेडिकल के जानकर बताते है कि इस इंजेक्शन की कीमत 900 रुपये या 1 हजार रुपये एमआरपी होती है जिसे अस्पतालों में 4 हजार में यह 1 इंजेक्शन लगाया जाता है। कही न कही इसे देखकर लगता है कि कुछ लोग आपदा में सेवा करने की बजाए कमाई के अवसर तलाश रहे है। कुछ सूत्र यह भी बताते है कि अस्पताल में डॉ ही इसे उपलब्ध करवाता है और हर व्यक्ति को लगभग 6 इंजेक्शन लेने के लिए ही बाध्य किया जाता है। इसको लेकर कई समय से ग्राहक पंचायत को जानकारियां मिल रही थी जिसके पश्चात आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम अपर कलेक्टर वीपी सिंह को ज्ञापन सोपा ओर मांग की क़ि इस मामले पर कोई व्यवस्थित निर्णय लिया जाये ओर यह इंजेक्शन सभी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो जिससे ग्राहक को विक्रेता चुनने का अवसर मिल सके । जो एकाधिकार चलता आया है उससे निजात भी मिल सके। ग्राहक पंचायत जनहित के कार्यो में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आया है। आज भी आम जनमानस के लिए इस गंभीर विषय पर शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाने के लिए ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देते समय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा, अभ्यास मण्डल प्रमुख उमरावसिंह जैन, जिला उपाध्यक्ष रणजीत जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय जोशी, मीडिया प्रभारी आदित्य डोरिया, पीयूष जैन व दीपक मिश्रा उपस्थित थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...