लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, देश के 9 राज्यों में 71 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, देश के 9 राज्यों में 71 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया है. चौथे चरण के अंतर्गत नौ राज्यों की कुल 71 सीटों पर मतदान किए जाएंगे. मतदान सोमवार 29 अप्रैल को किया जाएगा. इन 9 राज्यों में चुनाव अधिकतर सीटें हिंदी पट्टी क्षेत्र में हैं. सबसे अधिक महाराष्ट्र के 17 सीटों पर चुनाव होगा. जबकि सबसे कम झारखंड की 3 सीटों पर चुनाव होगा. विभिन्न सीटों पर मतदान के समय में फर्क है, इसलिए चुनाव प्रचार भी मतदान से 48 घंटा पहले विभिन्न जगहों पर शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच समाप्त हुआ. जैसे ही चुनाव प्रचार का दौर थमा, महाराष्ट्र की 17 सीटों, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, मध्यप्रदेश की छह सीटों, ओडिशा की छह सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की तीन सीटों पर चुनाव प्रचार और नुक्कड़ सभाओं पर रोक लग गई. पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार शाम छह बजे समाप्त हो गया. झारखंड की सभी तीन सीटों पर चुनाव प्रचार शाम चार बजे समाप्त हुआ. मध्यप्रदेश में, चुनाव प्रचार सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे समाप्त हुआ. जबकि बालाघाट संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से इसकी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शाम 4 बजे से छह बजे के बीच समाप्त हुआ.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...