टोल टैक्स की अवैध वसूली को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन

टोल टैक्स की अवैध वसूली को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन
दोनो टोल के दस्तावेजों की जांच करने और नियम विरुद्ध संचालन पर रोक लगाने के लिए दिया ज्ञापन मंदसौर ( सीतामऊ) :- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बिलात्री व खेरखेड़ा स्तिथ टोल के दस्तावेजों की जांच करने एवं उनकी अवैध वसूली को लेकर आज सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी, अफजलपुर टीआई व सीतामउ थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया, जिसमे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीतामऊ तहसील अध्यक्ष जीवन राठौर ने बताया की 10 किलोमीटर के अंतर्गत 3 जगह टोल वसूलना यह नियम विरुद्ध हे एक बार टोल दे दिया तो दूसरे टोल पर शुल्क नही ले सकते और जहा एमपीआरडीसी ने सड़क नही बनाई हे उस सड़क पर बैरिकेट लगाकर शुल्क नही वसूल सकते यह नियम विरुद्ध हे न्यायसंगत नही है, यह गलत तरीके से शुल्क वसूल रहे हे खेरखेड़ा टोल पर वाहनों की आवाजाही के लिए 4 बूथ लगाए गए है परंतु इनकी मक्कारी के चलते यह सिर्फ 2 ही बूथ चलाते है जिससे वाहनों की कतार लग जाती है। टोल टैक्स की वसूली मंदसौर से सीतामऊ व सुवासरा तक का बनाया गये रोड ओर आवाजाही वाले वाहनों से होनी चाहिए वो भी 1 बार क्योंकि व्यक्ति ने उसी सड़क पर से गुजरकर1 बार कर अदा कर दिया तो अब दुबारा लेना उससे पूर्णतया गलत है। अवैध वसूली इनके द्वारा बिलात्री से दलौदा जाने वाले मार्ग पर बेरिकेट लगाकर की जा रही है जो सरासर धोखादड़ी है जालसाजी है और कही न कही किसी की मिली भगत के चलते यह अवैध वसूली कर रहे है। अतः इन सभी मानगो को लेकर आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सीतामऊ इकाई द्वारा तहसील अध्यक्ष के साथ ज्ञापन दिया गया। इन सभी विषयो को बताया व् ज्ञापन में मांग करी हे की जल्द से जल्द क़ानूनी कार्यवाही करे अन्यथा ग्राहक हित में ग्राहक पंचायत को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन व टोल रोड कंपनी की रहेगी।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...