कोरोना के वर्तमान हालातो को लेकर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला

कोरोना के वर्तमान हालातो को लेकर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला
कोरोना के हालात एवं व्यवस्थाओ पर कांग्रेस नेताओं ने की विस्तृत चर्चा मंदसौर। जिले में लगातार कोरोना के चिंताजनक हालातो के बीच सोमवार को जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृृष्ण पाटील के नेतृत्व में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प से मिला। जिले में लगातार बढते कोरोना केस, रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की उपलब्धता, आगामी दिनो में कोरोना की गंभीर हालातो को देखते हुये संभावित तैयारियो के अलावा अनेक विषयो पर जिला प्रशासन के मुखिया से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, युवा नेता आदित्य पाटील भी प्रतिनिधि मंडल मे शामिल थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने जिले में कोरोना के हालातो पर चिंता प्रकट करते हुये मरिजो को रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की उपलब्धता पर चर्चा करते हुये यथा संभव मरिजो का राहत प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान श्री पाटील ने कहा कि कोरोना इलाज के खर्च को लेकर के भांतिया है कि इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में भी राशि की आवश्यकता है, इस पर कलेक्टर श्री पुष्प ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि कोरोना की जांच एवं इलाज सहित सभी सुविधाये मुफत है इसको लेकर के जल्द सावर्जनिक रूप से सूचना प्रसारित की जायेगी। चर्चा के दौरान मंदसौर जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में स्टाॅफ बढाये जाने हेतु आग्रह किया ताकी भर्ती मरिजो को बेहतर व्यवस्था मिल सके। श्री पाटील ने सीटी स्केन मशीन हेतु भी पुनः आग्रह किया जिस पर कलेक्टर श्री पुष्प ने जल्द सीटी स्केन मशीन लगने का भरोसा दिलाया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया ने सरकार द्वारा घोषणा के अनुरूप जल्द तीन माह का राशन देने का आग्रह करते हुये शासकिय राशन दुकाने पुरे माह पुरे दिन खोलने का आग्रह किया ताकी राशन दुकानो पर भीड जमा न हो सके। श्री रातडिया ने कोरोना के हालातो के बीच प्रशासन को जनसहयोग से आवश्यक वस्तुओ एवं सेवाओ को भी सावर्जनिक करने की अपील की जिससे उन सेवाओ को लेकर दावे और यश की स्थिति नही बने। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि कोरोना के हालात में किसानो को किया जाने वाला ऋण वितरण व्यवथा बैको के मुख्यालयो की बजाय स्थानीय सोसायटी स्तर पर ही सुनिश्चित की जाये जिससे अनावश्यक रूप से भीड एवं अन्य प्रकार की अव्यवस्थाओ से किसान बच सके। चर्चा के दौरान जिले में आॅक्सीजन की उपलब्धता, कोरोना काल के दौरान समस्त जिले की आंगनवाडिया बंद करने, प्लाज्मा थेरेपी व्यवस्था करने आदी अनेक मुद्दो पर चर्चा की। सुरेश भाटी 9755516609

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...