भोपाल: साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर असमंजस, डमी कैंडिडेट के रूप में आलोक संजर ने भरा नामांकन

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर असमंजस, डमी कैंडिडेट के रूप में आलोक संजर ने भरा नामांकन
आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर विवादास्पद बयान देने के चलते मामला दर्ज किया गया है नई दिल्लीः भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी असमंजस में है. इसी के चलते मौजूदा सांसद आलोक संजर ने भी भोपाल सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है. अगर बाबरी मस्जिद पर दिए गए विवादास्पद बयान पर साध्वी प्रज्ञा का नामांकन खारिज़ हो जाता है तो आलोक संजर उम्मीदवार होंगे. इस तरह भोपाल सीट पर बीजेपी की तरफ से दो उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं. आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर विवादास्पद बयान देने के चलते मामला दर्ज किया गया है. कल देर शाम खबर आई थी कि भोपाल सीट से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है. साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया था. साध्वी ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी थी, लेकिन उनके जवाब को जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोषजनक नहीं पाया इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. वहीं ये भी खबर है कि अगर ज़रूरत पड़ती है तो उनके खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं. निर्वाचन आयोग ने अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज करने के निर्देश दिया था. बता दे कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की समयसीमा के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने एक टीवी चैनल से शनिवार कहा था, "राममंदिर हम बनाएंगे एवं भव्य बनाएंगे. हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा. मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी. हमने देश का कलंक मिटाया है." इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए लगे आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रज्ञा को शनिवार देर रात को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था और उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...