पी.जी. कॉलेज में ऊर्जा ,जल एवं पर्यावरण संरक्षण सेमिनार एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

पी.जी. कॉलेज में ऊर्जा ,जल एवं पर्यावरण संरक्षण सेमिनार एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मन्दसौर । राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ.एल.एन. शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के षष्ठ दिवस महाविद्यालय में आज दिनांक 6 नवंबर 2022 को इको क्लब, वनस्पति विभाग एवं प्राणिकी विभाग द्वारा ऊर्जा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार आयोजन एवं पौधारोपण किया गया। सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल. एन. शर्मा , जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सोहन लाल बजाज, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. प्रेरणा मित्रा एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. संदीप सोनगरा के द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने ऊर्जा जल एवं पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीवन के अनिवार्य एवं अपरिहार्य आवश्यकता है ,जिसे सहेजना और संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सोहनलाल बजाज ने ऊर्जा संरक्षण में अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को बताते हुए कहा कि अक्षय ऊर्जा कभी न समाप्त होने वाले संसाधन है, जिससे हम अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। यह संसाधन सभी जगह उपलब्ध रहते हैं और उनके उपयोग को आसान बना कर जन जन तक पहुंचाने के लिए हम प्रयासरत हैं वर्तमान युग अक्षय ऊर्जा संसाधनों का ही है। नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रेरणा मित्रा ने पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता, वन्य जीव संरक्षण के प्रयासों से अवगत कराया। डॉक्टर संतोष शर्मा ने वनस्पति प्रजातियों की उपयोगिता एवं औषधीय गुणों पर विचार व्यक्त करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए । डॉ.अंशु जैन ने वर्षा जल संग्रहण की उपयोगिता एवं जल संसाधनों में हेवी मेटल्स प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर संदीप सोनगरा ने जैव विविधता संरक्षण हेतु मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों एवं जैव विविधता पंजीकरण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए । उपरोक्त सेमिनार में महाविद्यालय प्राध्यापकों , स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों ने सहभागिता की प्रोफेसर खुशबू मंडोवरा ने कार्यक्रम में पधारे वक्ताओं, आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन मंदसौर, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. एस.पी.पंवार, डॉ. जे.एल.आर्य, डॉ.एस. के. तिवारी, डॉ. आर.सी. डाड, डॉ. वी.पी. तिवारी, डॉ. बी.एल. पाटीदार, डॉ. राजेश सकवार, डॉ. के.आर. सूर्यवंशी, प्रो. सिद्धार्थ बरोड़ा, सहित महाविद्यालय, प्राध्यापकों, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अलख जगाने के लिए अत्यंत आवश्यक है अतः इन्हें निरंतर आयोजित किए जाते रहना चाहिए ।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...