मंदसौर नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी इरफान की फाँसी बरकार।

मंदसौर नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी इरफान की फाँसी बरकार।
7 साल की मासूम बालिका के साथ उसके स्कूल से अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की फाँसी की सजा माननीय उच्च न्यायालय खंड़पीठ इंदौर ने बरकरार रखी है। न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने अपने फैसले में लिखा कि यह वीभत्स घटना है व नाबालिग बच्चो के साथ बढ़ते अपराधों को देखते हुए फाँसी बरकार रखना आवश्यक है। शासन की और से अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने व आरोपियों की और से वरिष्ठ अधिवक्ता जेड ए खान व न्यायमित्र अमित दुबे ने पक्ष रखा। मंदसौर में 7 वर्ष की मासूम छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों की फाँसी की सजा हाई कोर्ट ने बरकरार रखी इंदौर। इंदौर हाई कोर्ट ने मंदसौर में 7 वर्ष की मासूम छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों इरफान व आसिफ की फाँसी की सजा की सजा बरकरार रखी हैं। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति शैलेन्द्र शुक्ला की खंडपीठ ने अपने फैसले में लिखा कि यह वीभत्स घटना है व नाबालिग बच्चो के साथ बढ़ते अपराधों को देखते हुए फाँसी बरकार रखना आवश्यक है। प्रकरण में शासन की और से अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव व न्यायमित्र के रूप में एडवोकेट अमित दुबे ने तर्क रखे। यह था मामला 26 जून 2018 की शाम 5.30 बजे मंदसौर में 7 वर्षीय बालिका का स्कूल के पास से अपहरण कर आरोपी आसिफ और इरफान पास के जंगल में ले गए थे। जहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसका गला चाकू से रेंत कर मृत समझकर वहां से फरार हो गए थे। 27 जून को दोपहर में बालिका लड़खड़ाते हुए बाहर आई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीड़िता का लंबे य इंदौर में उपचार चला था। पुलिस द्वारा इस मामले में 12 जुलाई 2018 को जिला न्यायालय में चार्जशीट पेश की गई थी। 14 अगस्त 2018 को अंतिम बहस हुई थी। न्यायाधीश ने 21 अगस्त 2018 को उक्त दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने भी इस सजा को कन्फर्म कर दिया।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...