श्रीलंका में धमाके आईएस से जुड़े 140 संदिग्धों की तलाश में जुटी एजेंसियां, पुलिस चीफ ने इस्तीफा दिया

श्रीलंका में धमाके  आईएस से जुड़े 140 संदिग्धों की तलाश में जुटी एजेंसियां, पुलिस चीफ ने इस्तीफा दिया
राष्ट्रपति सिरिसेना ने सरकार पर सुरक्षा तंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया विदेश मंत्रालय ने 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा सुविधा कुछ समय के लिए बंद की रक्षा सचिव ने इस्तीफा दिया, पीएम ने कहा- और धमाके हो सकते हैं पुलिस ने 2 संदिग्ध फिदायीनों के पिता समेत 76 लोगों को हिरासत में लिया काेलंबो. श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का कहना है कि पुलिस ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन आईएस से जुड़े 140 लोगों की तलाश कर रही है। रिपोर्टर्स के साथ बातचीत में राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका के कुछ युवा 2013 से ही आईएस से जुड़े थे और देश के पुलिस चीफ ने उनसे हमले के बारे में भी कोई जानकारी साझा नहीं की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की सरकार पर भी खुफिया तंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। पुलिस चीफ ने दिया इस्तीफा श्रीलंका के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पुजीत जयसुंदर ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने इसका ऐलान किया। पुलिस और खुफिया एजेंसियों पर सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा में चूक का आरोप लग रहा था। सिरिसेना और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने इसके बाद ही शीर्ष अधिकारियों को बदलने की बात कही थी। श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो एक दिन पहले इस्तीफा दे चुके हैं। संदिग्धों में शामिल की अमेरिका स्थित कार्यकर्ता की तस्वीर श्रीलंका पुलिस ने ईस्टर के दिन हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल रहे संदिग्धों के फोटो जारी किए। हालांकि, इनमें से एक फोटो अमेरिका स्थित सामाजिक कार्यकर्ता अमारा मजीद की निकलीं, जिन्होंने ट्विटर पर पुलिस से इस चूक के लिए माफी मांगने को कहा। उनके फोटो के साथ पुलिस ने एक संदिग्ध अब्दुल कादर फातिमा का नाम जोड़ा था। बाद में पुलिस ने बयान जारी कर माफी मांगी और अपने पेज से उनकी फोटो हटा ली। जिन अन्य संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं, उनके नाम मोहम्मद इवुहईम सादिक अब्दुल हक, मोहम्मद कासिम मोहम्मद रिलवान, पुलास्थिनी राजेंद्रन उर्फ साराह और फातिमा लतीफ हैं। होटल में ही मारा गया सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड इस्लामिक स्टेट की एजेंसी अमाक ने सीरियल ब्लास्ट के दो दिन बाद ही एक फोटो जारी कर दावा किया था कि इसमें दिखाई दे रहे 8 आतंकियों ने ही श्रीलंका में हमलों को अंजाम दिया। इनमें सबके चेहरे ढके थे, लेकिन बीच में एक आदमी का चेहरा खुला था। उसकी पहचान जाहरान हाशिम के तौर पर हुई थी। शुक्रवार को राष्ट्रपति सिरिसेना ने बताया कि हाशिम शांगरी ला होटल धमाकों में ही मारा गया था। सिरिसेना ने बताया कि हमले का लीडर हाशिम ही था। उसकी मौत की जानकारी सीसीटीवी फुटेज और मिलिट्री इंटेलिजेंस के जरिए मिली। पुलिस ब्लास्ट के बाद से ही हाशिम की तलाश कर रही थी। मृतकों की संख्या घटाई, कहा- पहले स्थिति साफ नहीं थी श्रीलंका सरकार ने सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों का आंकड़ा घटा दिया है। उसका कहना है कि हमले में 253 लोगों की मौत हुई। पहले 359 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। श्रीलंका पुलिस ने इस फिदायीन हमले में शामिल रहे 4 संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। उधर, गुरुवार को यहां 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) देने की सुविधा को बंद कर दिया। Police seek public assistance to arrest several Easter Sunday attack suspects pic.twitter.com/rdLJen7jel — Sri Lanka Police (@SriLankaPolice2) April 25, 2019 एजेंसियों का दावा है कि फिदायीनों में नौ आतंकी स्थानीय संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के हो सकते हैं। शक है कि इन्हीं आतंकियों की मदद से विस्फोटक चर्च और होटलों में पहुंचाया गया था। विदेशी हाथ, इसलिए रोकी गई आगमन पर वीजा सुविधा हमले के बाद देश में 39 देशाें के लिए आगमन पर वीजा देने की सुविधा रोक दी गई है। विदेश मंत्री अमारातुंगा ने कहा, “आगमन पर वीजा देने के सभी इंतजाम कर लिए गए थे, लेकिन हमने अब फैसला किया है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रोक दिया जाए। जांच में हमलों में विदेशी संपर्कों का खुलासा हुआ है और हम नहीं चाहते कि इस सुविधा का दुरुपयोग हो।”

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...