मप्र / मोदी ने कहा- ये चौकीदार चौकन्ना है, नामदार हो या उनके राग दरबारी कोई नहीं बचेगा

मप्र / मोदी ने कहा- ये चौकीदार चौकन्ना है, नामदार हो या उनके राग दरबारी कोई नहीं बचेगा
प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार को सीधी और जबलपुर में जनसभाएं मोदी ने कहा- दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार सीधी में भाजपा की रीति पाठक और जबलपुर में राकेश सिंह प्रत्याशी भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीधी में जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस गरीब और किसानों के नाम पर योजनाएं बनाती है और उसी पैसे से घोटाला करती रहती है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है, लेकिन आपका चौकीदार चौकन्ना है। नामदार हो या उनके राग दरबारी कोई नहीं बचेगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘साथियों मध्यप्रदेश के आदिवासी बच्चों के लिए, प्रसूता माताओं के लिए भारत सरकार पैसे भेजती है। यह ऐसे लोग हैं जो चौकीदार के रहते हुए भी इस पैसे की चोरी की हिम्मत कर गए। उन्होंने इस पैसे से तुगलक रोड चुनावी घोटाला कर दिया है। देश देख रहा है कि बोरे भर-भरकर नोट मिल रहे हैं।’’ ‘‘आपको पता है कि तुगलक रोड कहां है, यह दिल्ली में है और इसमें एक बहुत बड़े कांग्रेस नेता का घर है। यहां प्रसूता माता का पैसा चोरी कर वहां पहुंचाते थे। यही पैसे नामदार के प्रचार में लगा दिए जाते थे।’’ ‘‘नामदार के जो चेले-चपाटे हैं, वे मोदी को पूछते हैं तुम विरोधियों के यहां रेड क्यों करते हो? यह मोदी तो रेड नहीं करता। सवाल यह है कि इतना पैसा तुम्हारे यहां से कैसे निकला? लेकिन यह पूछ रहे हैं कि मोदी कांग्रेस के यहां क्यों रेड करवाते हैं? कानून सबके लिए समान है। अगर मोदी गलती करता है तो मोदी के घर पर भी रेड होना चाहिए।’’ मप्र-राजस्थान में सरकार आते ही पाप शुरू कर दिया- मोदी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों को अगर गलती से भी दिल्ली में मौका मिल गया तो क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। छह महीनों में जो पाप उन्होंने शुरू किया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत के छह महीने ही हुए हैं। उन्हें पता है कि लोकसभा चुनाव सामने हैं, लेकिन फिर भी वे नहीं सुधर रहे हैं।’’ 23 को हो चुकी राहुल गांधी की सभा : चौथे चरण में मध्यप्रदेश में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 23 अप्रैल को दो सभाएं जबलपुर के सिहोरा और शहडोल में हो चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 अप्रैल को ही खजुराहो में सभा कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में यहां लगातार प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार और गुरुवार को जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के पक्ष में सभाएं की हैं।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...