शास्त्री भवन में आग: राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- मोदी जी, जलती फाइलें आपको बचा नहीं पाएंगी

शास्त्री भवन में आग: राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- मोदी जी, जलती फाइलें आपको बचा नहीं पाएंगी
शास्त्री भवन में आज दोपहर लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. नई दिल्ली: दिल्ली के शास्त्री भवन में आग लगने पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि जलती हुई फाइलें मोदी जी को बचाने वाली नहीं हैं. बता दें कि दिल्ली के शास्त्री भवन में आज दोपहर तीन बजे के करीब आग लग गई, इस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''मोदी जी जलती फाइलें आपको बचा नहीं पाएंगी. आपके फैसले का दिन आ रहा है.'' शास्त्री भवन में लगी आग पर दमकल विभाग का बयान भी आया है. दमकल अधिकारी आर मीणा ने बताया कि शास्त्री भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर पुराने सामान और बिजली के तारों में आग लगी थी. आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है. पांच से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं. बता दें कि नई दिल्ली में डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थित शास्त्री भवन में भारत सरकार के कई अहम मंत्रालयों के हेड ऑफिस हैं. जिन अहम मंत्रालयों के कार्यलय शास्त्री भवन में हैं उनमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सांस्कृति मंत्रालय, कानून एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रमुख हैं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...