20 मार्च को कांग्रेस मनायेगी लोकतंत्र सम्मान दिवस जिला मुख्यालय पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

20 मार्च को कांग्रेस मनायेगी लोकतंत्र सम्मान दिवस जिला मुख्यालय पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
18 मार्च 2021 कमलनाथजी के इस्तीफे की तारिख 15 वर्षो के बाद मध्यप्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथजी के नेतृत्व मे कांगे्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौपी थी परंतु भाजपा ने धनबल ओर खरीद फरोख्त की राजनीति करते हुये जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश लोकतंत्र एवं संविधान का अपमान किया है। कमलनाथजी ने जोडतोड सौदेबाजी, अनेतिक दलबदल जैसे कृत्यो से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को जो सम्मान दिया उसे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसुस करता है। विधायक खरीदकर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक काले काल में कमलनाथजी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिये सत्ता का त्याग किया ओर हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यो की सही तस्वीर दिखायी है। जब भाजपा तमाम नेतिक मूल्यो और आदर्शो को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिये प्रजातंत्र को धनतंत्र से कुचल रही थी तब तत्कालिन मुख्यमंत्री कमलनाथजी ने लोकतांत्रिक मूल्यो, आदर्शवादी सिध्दांतो और नेतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुये 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। कमलनाथजी ने मुख्यमंत्री के रूप में जब शपथ ली और जनता से किये अपने वादो को कांग्रेस सरकार का प्रार्थमिक संविधान मानते हुये किसान कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुध्द के लिये युध्द, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढोत्तरी, सामान्य को आरक्षण, वृध्द एवं दिव्यांग पेंशन में बढोत्तरी, कन्या विवाह सहायता में बढोत्तरी, रामवन पथगमन पथ का निर्माण, ओम सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास, श्रीलंका में सीतामाता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढोत्तरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधो में कमी जैसे अनेको कार्य की शुरूआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षो बाद पहली बार विकास की सही पहचान बतायी। कमलनाथजी की सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्य एवं जनहित के निर्णयो ने शिवराज सरकार के पंद्रह वर्षो के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोलकर रख दी। प्रदेश में शुरू हुये विकास के नये किर्तिमानो ने बीजेपी की ध्यान भटकाओ की राजनिति के सामने अस्तित्व का संकट खडा कर दिया। बीजेपी नेताओं का समझ आने लगा की कमलनाथ सरकार यदि पांच वर्ष का कार्यकाल पुरा करती है और उसके द्वारा शुरू किये कार्य पूर्ण होते है तो बीजेपी की भविष्य में वापसी की सभी संभावनाये समाप्त हो जायेगी। मध्यप्रदेश के चहुंमुखी विकास से तिलमिलायी बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटकर अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी सरकार का गठन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का ऐलान करते हुये बताया कि कमलनाथजी द्वारा खरीद फरोख्त की राजनिति को ठुकराते हुये मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारिख 20 मार्च को हम लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनायेगे। इस दिन जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण करते हुये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतीय संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अम्बेडरजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुये माननीय कमलनाथजी के संदेश का प्रसारण किया जायेगा। नवकृष्ण पाटील अध्यक्ष जिला कांग्रेस मंदसौर

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...