बोइंग ने वायुसेना को अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप सौंपी, जुलाई में भारत आएंगे

बोइंग ने वायुसेना को अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप सौंपी, जुलाई में भारत आएंगे
2015 में भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए डील की थी 2.5 अरब डॉलर की है डील, इस साल के अंत तक भारत को सभी हेलिकॉप्टर मिलेंगे वॉशिंगटन. अमेरिका ने शनिवार को भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर की पहली खेप सौंप दी। एरिजोना स्थित बोइंग प्रोडक्शन फैसिलिटी में रखे गए एक कार्यक्रम में एयर मार्शल एएस बुटोला ने पहला हेलिकॉप्टर स्वीकार किया। पहली खेप इसी साल जुलाई में भारत पहुंचाई जाएगी। भारत ने 2015 में अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से 22 अपाचे खरीदने का सौदा किया था। 2.5 अरब डॉलर (करीब 17.5 हजार करोड़ रुपए) के इस सौदे में 15 चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल थे। बोइंग के मुताबिक, अपाचे दुनिया के सबसे अच्छे लड़ाकू हेलिकॉप्टर माने जाते हैं। यह खासतौर पर भारतीय वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता की वजह से यह पहाड़ी क्षेत्रों में छिपकर वार करने में सक्षम हैं। वायुसेना के मुताबिक, भविष्य में थलसेना के साथ किसी भी तरह के साझा ऑपरेशन में अटैक हेलिकॉप्टर बड़ा फर्क पैदा करेंगे। फरवरी में भारत पहुंची थी चिनूक हेलिकॉप्टरों की खेप भारत अपाचे का इस्तेमाल करने वाला 14वां देश होगा। इससे वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा। इसी साल फरवरी में अमेरिका से खरीदे गए चिनूक हेलिकॉप्टर की पहली खेप वायुसेना के बेड़े में शामिल हो चुकी है। 4 चिनूक हेलिकॉप्टर गुजरात में कच्छ के मुंद्रा एयरपोर्ट पहुंचे थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...