आजम खान के नहीं रुक रहे बिगड़े बोल, चुनाव आयोग ने फिर लगाया 48 घंटे का बैन

आजम खान के नहीं रुक रहे बिगड़े बोल, चुनाव आयोग ने फिर लगाया 48 घंटे का बैन
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के तमाम सख्ती के बाद भी लोकसभा चुनाव में नेताओं के विवादित बयान, सांप्रदायिक टिप्पणियां रुकने का नाम नहीं ले रही. ताजा मामला समाजवादी पार्टी नेता आजम खान का है. चुनाव आयोग ने आजम खान पर निर्वाचन अधिकारियों को ‘धमकाने’, ‘सांप्रदायिक टिप्पणियां करने’ के लिए 48 घंटे का नया प्रतिबंध लगा दिया है. आयोग ने इस महीने आजम पर दूसरी बार इस तरह का प्रतिबंध लगाया है. यह पाबंदी बुधवार सुबह छह बजे से प्रभाव में आएगी. इससे पहले उन्हें बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया गया था. चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ताजा मामले में आजम खान पहली मई सुबह 6 बजे से लेकर अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे, आजम खान किसी जनसभा, रैली या रोड शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और साथ में किसी तरह के मीडिया में भी बयान नहीं दे सकेंगे.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...