#Ratlam 24वीं बटालियन से विधायक के पीएसओ की पिस्टल चोरी

#Ratlam 24वीं बटालियन से विधायक के पीएसओ की पिस्टल चोरी
जावरा की 24वीं बटालियन में आधा दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के पीएसओ लक्ष्मणसिंह भूरिया की पिस्टल भी चोरी कर गए बदमाश #Ratlam 24वीं बटालियन से विधायक के पीएसओ की पिस्टल चोरी रतलाम. जावरा की 24वीं बटालियन में बीती रात करीब आधा दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बटालियन में चोरी की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिसर में हडक़ंप मच गया। ज्यादातर क्वार्टर खाली थे और उनमें कुछ नहीं गया लेकिन सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के पीएसओ लक्ष्मणसिंह भूरिया के क्वार्टर से उसकी पिस्टल भी चोरी हुई है। अति सुरक्षित क्षेत्र में दीपावली के ठीक पहले चोरी की इतनी बड़ी वारदात ने पुलिस महकमें और बटालियन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिस्टल छोड़ गया था पीएसओ सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत का पीएसओ लक्ष्मणसिंह भूरिया एक दिन पहले ही विधायक के यहां से छुट्टी पर आया था और रविवार को अपने झाबुआ जिला स्थित मुख्य निवास पर दीपावली का पर्व मनाने के लिए गया हुआ था। वह अपनी पिस्टल क्वार्टर पर ही छोड़ कर घर चला गया। सोमवार की सुबह जैसे ही किसी को क्वार्टरों के ताले टूटे होने की जानकारी लगी तो एक के बाद एक ताले चेक करने पर करीब एक दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे हुए मिले। इसमें पीएसओ भूरिया के क्वार्टर का ताला भी टूटा हुआ था। सूचना पर दोपहर में वे भी बटालियन पहुंचे। पता चला कि उनकी पिस्टल बदमाश क्वार्टर का ताला तोडक़र ले जा चुके थे। फिलहाल शहर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बटालियन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। चार-पांच क्वार्टरों के ताले टूटे बटालियन में परिवारों के साथ जवान रहते हैं। कुछ जवान अकेले भी रहते हैं। परिसर में चार-पांच जगह ताले टूटे हैं लेकिन उनमें से कोई सामान नहीं गया है। यह जरूर है कि सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के पीएसओ लक्ष्मण भूरिया की पिस्टल चोरी हुई है। यह महत्वपूर्ण है। सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अभिषेक तिवारी, एसपी, रतलाम प्रकरण दर्ज कर लिया 24वीं बटालियन में हुई चोरी की वारदात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़़ लेंगे। बटालियन परिसर में करीब आधा दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे हैं जिनमें से एक आरक्षक की पिस्टल चोरी हुई है। अभिषेक आनंद, सीएसपी जावरा

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...