महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना नेताओं की राज्यपाल से होने वाली मुलाकात टली

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना नेताओं की राज्यपाल से होने वाली मुलाकात टली
कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के नेताओं की मुलाकात शाम के चार बजे राज्यपाल से होने वाली थी लेकिन यह बैठक टाल दी गई है. महाराष्ट्र में तीनों पार्टी गठबंधन कर सरकार बनाने की कवायद में जुटी है. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी अटकलों के बीच राज्यपाल से होने वाली कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना नेताओं की मुलाकात टल गई है. तीनों दलों के नेता आज शाम चार बजे राज्यपाल से मिलने वाले थे. तीनों दलों का कहना था कि राज्यपाल के साथ बैठक वर्षा प्रभावित किसानों के लिए तत्काल सहायता मांगने के लिए होने वाली है, ना कि सरकार गठन को लेकर. बता दें कि शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद सरकार गठन की कोशिश में जुटी है. अगली सरकार को लेकर शुक्रवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि तीन दलों की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और विकासोन्मुखी शासन देगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन की अगुवाई शिवसेना करेगी. पवार ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि मध्यावधि चुनाव की कोई आशंका नहीं है. यह सरकार बनेगी और पूरे पांच साल चलेगी. हम सभी यही आश्वस्त करना चाहेंगे कि यह सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. पवार के सहयोगी और एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने मुंबई में कहा कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना के पास रहेगा. मलिक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा. मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर ही उसने महायुति को छोड़ा है. उनकी भावनाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है.’’ महाराष्ट्र में पहली बार ऐसा प्रयोग हो रहा है जब अलग अलग विचारधारा के ये दल सरकार बना रहे हैं जिसका नेतृत्व शिवसेना करेगी.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...