लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा l

लोन दिलाने के नाम पर  धोखाधड़ी करने वाले  दो आरोपियों को  पुलिस ने धर दबोचा l
रतलाम जिले के जावरा में 3 माह पूर्व जिले के रणायरा गांव के प्रकाश चंद पाटीदार व अन्य 10 ग्रामीणों ने कालूखेड़ा थाने पर आवेदन दिया था। जिसमें बताया गया था कि पिछले साल अप्रेल 2018 से एआईएम फाइनेंस एंड कंसलटिंग सर्विस के संचालक आरोपी गोपाल दास, कल्पेश दास और भरतलाल पारगी द्वारा लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से रुपए लिए गए है। इनका ऑफिस जावरा रतलाम सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी हैं यह लोग बड़ी आसानी से लोगों को बेवकूफ बना लेते हैं। उनसे सारे दस्तावेज मंगवा कर लोन दिलाने व सर्विस चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे लेते हैं। एक ही गांव के रणायरा के  10 से 12 लोगो के 5 लाख से भी ज्यादा पैसे इनके द्वारा लोन दिलाने के नाम पर लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है आज दिनांक तक ना तो लोन उपलब्ध करवाया है और ना ही पैसे दे रहे हैं। मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जिले के कालूखेड़ा थाने पर 420, 34 भादवि की धारा मैं मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी गोपाल दास व कल्पेश दास मंदसौर जिले के नांदवेल गांव के रहने वाले हैं। व एक अन्य भरतलाल पारगी मल्हारगढ़ का रहने वाला है जो अभी किसी अन्य मामले में मंदसौर जेल में बंद है।  पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी, लगातार इनके घर पर दबिश दी जा रही थी।लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े कल सुबह जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनके घर जो कि मंदसौर जिले के नांदवेल में स्थित है। वहां दबिश दी तो दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, जिसका खुलासा स्वयं  जावरा शहर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रेसवार्ता में किया।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...