गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार डाॅ.के.पी.यादव विजयी घोषित

गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार डाॅ.के.पी.यादव विजयी घोषित
शिवपुरी, 23 मई 2019/ लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 में 12 मई 2019 को डाले गए मतों की गणना आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना केन्द्र पर प्रातः 08 बजे से शुरू होकर 23 चरणों में मतगणना का कार्य पूर्ण हुआ। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना श्रीमती अनुग्रहा पी ने 23 चक्रो में सम्पन्न हुई मतगणना उपरांत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह डाॅ. के.पी.यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। श्री के.पी.यादव को कुल 6 लाख 14 हजार 049 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 4 लाख 88 हजार 500 मत प्राप्त हुए है। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री कृष्णपाल सिंह डाॅ. के.पी.यादव ने 1 लाख 25 हजार 549 मतों की बढ़त लेकर विजय प्राप्त की। इस मौके पर मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक के रूप में श्री सनोज कुमार झा और जिले की पिछोर एवं कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक श्री प्रभात चंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित सहायक रिटर्निंग आफिसर आदि उपस्थित थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...