आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग अब संभालेंगे वित्त सचिव की जिम्‍मेदारी, पीएम मोदी ने दी अपनी मंजूरी

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग अब संभालेंगे वित्त सचिव की जिम्‍मेदारी, पीएम मोदी ने दी अपनी मंजूरी
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को शुक्रवार को वित्त सचिव नामित किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गर्ग को वित्त सचिव नामित किया है। राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी 58 वर्षीय गर्ग जून 2017 से आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं। झा को 15वें वित्त आयोग का सदस्य बनाया गया है। परंपरा के अनुसार, वित्‍त मंत्रालय में पांच सचिवों में सबसे वरिष्‍ठ को वित्‍त सचिव बनाया जाता है। अजय भूषण पाण्‍डेय राजस्‍व सचिव, राजीव कुमार वित्‍तीय सेवा विभाग सचिव, अतानु चक्रबर्ती निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचिव और गिरिश चंद्र मुरमू व्‍यय सचिव हैं। पाण्‍डेय और कुमार 1984 बैंच के क्रमश: महाराष्‍ट्र और झारखंड कैडर से आईएएस अधिकारी हैं। चक्रबर्ती और मुरमू 1985 बैंच के गुजरात कैडर के अधिकारी हैं।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...