पीएम मोदी को मालदीव का सर्वोच्‍च नागर‍िक सम्‍मान, बोले-मालदीव और भारत की दोस्‍ती अमर रहे

पीएम मोदी को मालदीव का सर्वोच्‍च नागर‍िक सम्‍मान, बोले-मालदीव और भारत की दोस्‍ती अमर रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्‍मान में मालदीव की महिलाओं ने पारंपर‍िक नृत्‍य पेश किया. मालदीव की राजधानी मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. माले: नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे. यहां पहुंचने पर पीएम मोदी का पारंपर‍िक ढंग से स्‍वागत किया गया. उनके सम्‍मान में मालदीव की महिलाओं ने पारंपर‍िक नृत्‍य पेश किया. मालदीव की राजधानी मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद सोलिह भी मौजूद रहे. गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान भारत का राष्‍ट्रगान भी बजाया गया. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद प्रधानमंत्री ने मालदीव के प्रत‍िनि‍धि‍मंडल के साथ साथ मुलाकात की. मालदीव के राष्‍ट्रपत‍ि सोल‍िह ने उनका अपने नेताओं से परिचय कराया. औपचारिक कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव का सर्वोच्‍च नागर‍िक सम्‍मान निशान इज्‍जुद्दीन दि‍या गया. उन्‍हें ये सम्‍मान राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद सोलिह ने दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्‍मान को ग्रहण करने के बाद कहा, इस सम्‍मान को पाने के बाद मैं बहुत गर्व का अनुभव कर रहा हूं. ये सिर्फ मेरा सम्‍मान नहीं है, ये दोनों देशों की दोस्‍ती और संबंधों का सम्‍मान है. अपने भाषण की समाप्‍त‍ि पर मोदी ने कहा, मालदीव और भारत की दोस्‍ती अमर रहे.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...