गुजरात: कांग्रेस को एक और झटका, विधायक जवाहर चावड़ा इस्तीफा देकर BJP में शामिल

गुजरात: कांग्रेस को एक और झटका, विधायक जवाहर चावड़ा इस्तीफा देकर BJP में शामिल
अहमदाबाद: कांग्रेस के लिए गुजरात से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं. पिछले महीने मेहसाणा की ऊंझा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गई थीं. अब एक और विधायक ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. वरिष्ठ नेता जवाहर चावड़ा गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की 12 मार्च को बैठक होने वाली है. जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है. वह अहीर समुदाय से आते हैं. चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी. वह बीते कुछ महीनों में सदन से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं. पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुवंरजी बावलिया ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए थे. मेहसाणा की उन्झा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल भी पिछले महीने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...