गुजरात में अब चौबीसों घंटे खुले रहेंगे मॉल और मल्टीप्लेक्स, जानिए पूरी खबर

गुजरात में अब चौबीसों घंटे खुले रहेंगे मॉल और मल्टीप्लेक्स, जानिए पूरी खबर
नये कानून ने गुजरात दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1948 का स्थान ले लिया है. इसके तहत दुकानों को रात के 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक खोलने पर मनाही थी. अहमदाबाद: अगर आप शॉपिंग के दीवाने हैं या फिर आपके ड्यूटी ऑवर्स ऐसे हैं कि आप शुक्रवार को फिल्म नहीं देख पाते तो, अब आपकी परेशानी खत्म होने वाली है. दरअसल, गुजरात दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोजगार एवं सेवा शर्तों का नियमन) अधिनियम, 2019 के एक मई से लागू होने के साथ ही गुजरात में दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान सातों दिन और चौबीसों घंटे खुल सकेंगे. सरकार की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा फरवरी में पारित कानून को एक मई को अधिसूचित कर दिया गया. इसके साथ ही नगर परिषदों की सीमा में आने वाले, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, राज्य परिवहन डिपो, अस्पताल और पेट्रोल पंप के निकट के व्यापारिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुल सकेंगे. नये कानून ने गुजरात दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1948 का स्थान ले लिया है. इसके तहत दुकानों को रात के 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक खोलने पर मनाही थी. गौरतलब है कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी ऐसा ही फैसला लिया गया था. हालांकि, यह फैसला सफल नहीं हो पाया था. बता दें कि गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में फरवरी में यह निर्णय लिया गया था. बैठक में लिए गए निर्णय में राज्य सरकार ने श्रम व रोजगार विभाग के 1948 के दुकान व संस्था विधेयक को रद्द कर दिया था. उस दौरान कहा गया था कि 24 घंटे दुकाने खुली रहने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. हालांकि, इस नये नियम के अंतर्गत महिलाओं को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही काम पर रखा जाएगा. इसके अलावा आठ घंटे से अधिक काम करने पर कर्मचारियों को दोगुना वेतन देना होगा.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...