डॉ प्रेरणा मित्रा पर्यावरण रत्न पुरुष्कार से सम्मानित

डॉ प्रेरणा मित्रा पर्यावरण रत्न पुरुष्कार से सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोकल एनवायरमेंट एंड सोशल एसोसिएशन (GESA) के फोर्थ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरनमेंट एंड सोसाइटी (ICES 2022) द्वारा राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर की वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ *. प्रेरणा मित्रा को पर्यावरण संरक्षण में प्रशंसनीय योगदान के लिए पर्यावरण रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।* इस संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 23, 24 दिसंबर 2022 को जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के गालव सभागार में किया गया । संगोष्ठी की अध्यक्षता जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति एवम् प्रसिद्ध वनस्पतिविज्ञ प्रोफेसर अविनाश तिवारी के द्वारा की गई ।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर साहित्य कुमार नाहर थे। इस संगोष्ठी में डॉ. प्रेरणा मित्रा द्वारा *शिवना नदी की जैव विविधता* विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। इसी संगोष्ठी में प्राणी विज्ञान के प्राध्यापक श्री सिद्धार्थ बरोड़ा ने *पर्यावरण पर सड़कों का दुष्प्रभाव* विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया । इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल. एन. शर्मा एवं महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की ।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...