अयोध्या मामले की सुनवाई का 35वां दिन: रामलला की मांग जन्म स्थान पर मनाया जाए मेरा भी जन्मदिन

अयोध्या मामले की सुनवाई का 35वां दिन: रामलला की मांग जन्म स्थान पर मनाया जाए मेरा भी जन्मदिन
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को गांधी-शास्त्री जयंती की छुट्टी रहेगी लिहाजा इस मामले की सुनवाई गुरुवार को जारी रहेगी. आज की सुनवाई के दौरान परासरन ने कहा कि अगर लोगों को विश्वास है कि किसी जगह पर दैवीय शक्ति है तो उसको न्यायिक व्यक्ति माना जा सकता है. अयोध्या मामले के 35 वें दिन की सुनवाई की शुरुआत रामलला की तरफ से पेश हो रहे वकील के परासरन ने की. शुरुआती दलीलों में के परासरन ने भागवत गीता के कुछ श्लोक पढ़े और इस बात पर ज़ोर दिया कि रामजन्म भूमि को एक न्यायिक व्यक्ति के तौर पर देखा जा सकता है. परासरन ने कहा कि अगर लोगों को विश्वास है कि किसी जगह पर दैवीय शक्ति है तो उसको न्यायिक व्यक्ति माना जा सकता है. परासरन ने कुछ मंदिरों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में कुछ मंदिर ऐसे भी है जहां पर मूर्ति नहीं है और केवल एक दिया जलता है जिसकी पूजा की जाती है पर उस जगह को भी पूजनीय माना जाता है. इस सबके बीच मुस्लिम पक्ष की तरफ से पेश हो रहे वकील राजीव धवन ने परासरन की दलील पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि इनके सभी उदाहरण में मंदिरों की बात थी और इसके जरिये ये जन्मभूमि को भी एक मंदिर के रूप में पेश कर रहे हैं और ये अब तक दी गई दलीलों से अलग दलील है. पहले तो इनको ये साबित करना होगा कि वहां मंदिर था और लोग पूजा करते थे. इसके बाद रामलला की तरफ से पेश हो रहे वकील के परासरन ने कहा कि लोगों जिस स्थल पर आस्था और विश्वास के साथ पूजा करते हैं वह पूजनीय स्थल की कहलाता है और पूजा स्थल के लिए मंदिर शब्द का उपयोग एक सामान्य शब्द है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...