यूपी: स्टिंग ऑपरेशन में फंसी मंत्री स्वाति सिंह, बिल्डर के खिलाफ FIR पर सीओ को धमकाने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी. यह पहला मामला जब मंत्री स्वाति सिंह का नाता किसी विवाद से जुड़ा है. उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अंसल बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से लखनऊ की सीई बीनू सिंह को मना कर रही हैं. ऑडियो में स्वाति सिंह सीओ सिर्फ मना ही नहीं कर रही है बल्कि बात करने का अंदाज धमकाने का है. जिस अंसल बिल्डर को लेकर ये सारा विवाद हुआ है वो पहले से जेल में हैं. डीजीपी ने पूरे मामले पर एसएसपी लखनऊ से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह को फटकार भी लगाई है. फिलहाल इस पूरे मामले पर जानकारी के लिए लगातार स्वाति सिंह संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिव वो फोन नहीं उठा रही हैं. ऑडियो में स्वाति सिंह सीओ से क्या कह रही हैं ? स्वाति सिंह- सीओ साहब, क्या आपने अंसल पर कोई एफआईआर लिखी है? सीओ- हां, एक एफआईआर लिखी है. स्वाति सिंह- क्यों लिखा आपने? क्या आपको पता नहीं है कि ऊपर से आदेश है कि कोई एफआईआर लिखा नहीं जाएगा. फर्जी एफआईआर लिखे जा रहे हैं उसके ऊपर. सीओ- वो तो जांच करके एफआईआर लिखी गई है. स्वाति सिंह- कौन सी जांच हो गई भाई? इतना हाईप्रोफाइल केस है. जांच चल रही है, सीएम साहब तक के संज्ञान में चीजें हैं. आप ने कौन सी जांच कर दी, चार दिन आए हुए हुआ आपको. सीओ- पहले की एप्लीकेशन है न, पांच-छह महीने पहले की. स्वाति सिंह- अरे फर्जी है यह सब, खत्म कीजिए इसको. एक दिन आकर बैठ लीजिएगा, अगर यहां पर काम करना है तो. ठीक है. मैं गलत काम नहीं बोलती हूं. पता कर लीजिएगा. सीओ- ठीक है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...