शिर्डी में चुनावी रैली में नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, नहीं दे पाए भाषण

शिर्डी में चुनावी रैली में नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, नहीं दे पाए भाषण
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शिर्डी पहुंचे. पार्टी की ओर से आयोजित चुनावी रैली के दौरान अचानक बिगड़ गई. उन्हें अपना भाषण अधूरा ही छोड़ना पड़ा. संबोधन शुरू करने के तुरंत बाद वह रुक गए, थोड़ा पानी पिया. उसके बाद उन्हें थकान महसूस हुआ. वह भाषण जारी नहीं रख पाए. मंच पर रखी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए. शिर्डी लोकसभा सीट से शिवसेना के सदाशिव लोखंडे चुनाव मैदान में हैं. गडकरी की बेचैनी देखकर कुछ सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता उनकी ओर दौड़ पड़े, लेकिन कुछ मिनटों बाद उनकी तबीयत ऊपरी तौर पर ठीक हो गई. कुछ देर बाद वह जनसमूह की ओर मुखातिब हुए, हाथ हिलाकर ठीक हो जाने का संकेत दिया और मंच से उतरकर चले गए. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कहां जा रहे हैं.इस साल 61वां वसंत देख चुके गडकरी चार महीने के भीतर दूसरी बार जनसभा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजरे. पिछले साल 7 दिसंबर को अहमदनगर स्थित महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान गाए जाने के समय गडकरी मंच पर गिर पड़े थे. उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सीवी राव और वहां मौजूद अन्य लोगों ने संभाला था. उनकी तबीयत कुछ देर बाद ठीक हो गई थी. नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं गडकरी केंद्रीय मंत्री नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं जहां लोकसभा के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हो चुका है. उनका मुकाबला बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए नाना पटोले से है. बीएसपी की ओर से मोहम्मद जमाल चुनावी मैदान में है. मतों की गिनती 23 मई को आएगी.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...