अवैध पिस्टल व एक जिन्दा कारतुस जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व एक जिन्दा कारतुस जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिला डूंगरपुर में बैंक लूट में भी वांछित था। चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला डूंगरपुर के दोवड़ा थाने में बैंक लूट के मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि कोतवाली निम्बाहेडा के एएसआई सूरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि कालेज ग्राउण्ड निम्बाहेडा के पास ईशाकाबाद रोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ हैं। जिसके पास अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। एएसआई सूरज कुमार व थाने के कानिस्टेबल सुमित कुमार, अमित कुमार, रतन सिंह कालेज ग्राउण्ड ईशाकाबाद रोड निम्बाहेडा पर पहुंचा जहां पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खडा नजर आया। जो पुलिस जाब्ता को देखकर मौके से भागने लगा जिसको घेरा देकर रोका व यथास्थिति में रहने की हिदायत की गई। उक्त व्यक्ति काफी घबराया हुआ था। जिसकी तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल व एक जिन्दा कारतुस मिला, जिसको जब्त कर आरोपी विस्तार कालोनी मकान नम्बर 161 निम्बाहेडा निवासी 32 वर्षीय भेरूसिंह पुत्र जोरावर सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी भेरूसिंह को जांच के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिससे अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतुस की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है। *आरोपी भेरूसिंह राजपूत ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 25.02.22 को बैक ऑफ बड़ोदा शाखा वनकोड़ा जिला डुंगरपुर से 1,18,956 रूपये की लुट की थी जिस पर थाना दोवड़ा जिला डुंगरपुर पर प्र.स. 71/23 धारा 392, 34 भा.द.स. में दर्ज हुआ है। उक्त प्रकरण में अभियुक्त भेरूसिंह राजपूत वांछित चल रहा है।*

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...