केरल को दहलाने की तैयारी में था श्रीलंका ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, NIA ने किया गिरफ्तार

केरल को दहलाने की तैयारी में था श्रीलंका ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, NIA ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में हुए विस्फोटों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम के अनुयायी एक शख्स को केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पलक्कड़ निवासी 29 वर्षीय रियास ए उर्फ रियास अबू बकर उर्फ अबू दुजाना को आईएसआईएस मॉडयूल मामले में रविवार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान, रियास ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से हाशिम के भाषणों/ वीडियो का अनुसरण कर रहा था. विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के भाषणों को भी वह गौर से सुनता था. प्रवक्ता ने कहा, ‘उसने स्वीकार किया कि वह केरल में आत्मघाती हमले को अंजाम देने की फिराक में था.’ प्रवक्ता ने बताया कि रियास को बुधवार को कोच्चि में एनआईए की अदालत में पेश किया जाएगा. सीरियल ब्लास्ट में 253 लोगों की मौत इससे पहले श्रीलंका में 21 अप्रैल ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों के मुख्य संदिग्ध की बहन ने कहा था कि उसके परिवार के 18 सदस्य लापता हैं और उसने हमलों और छापों के बाद इनके मारे जाने की आशंका जताई है. मोहम्मद हाशिम मथानिया, मोहम्मद जहरान हाशिम की बहन है, जिस शख्स के बारे में श्रीलंकाई अधिकारियों का मानना वह हमले के सरगनाओं में से एक है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...