राजस्थान / बीकानेर में एयरफोर्स का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित

राजस्थान / बीकानेर में एयरफोर्स का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित
लड़ाकू विमान ने बीकानेर के नाल एयरबेस से भरी थी उड़ान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही मिग-21 का एयर ट्रैफिक से टूटा संपर्क बीकानेर. वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट शुक्रवार को बीकानेर में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया। वह सुरक्षित बताया जा रहा है। मिग-21 ने बीकानेर के नाल एयरबेस से उड़ान भरी थी। यह नियमित उड़ान अभ्यास पर था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही पक्षी से टकराने के चलते विमान क्रैश हो गया। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने लड़ाकू विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, लड़ाकू विमान का मलबा बीकानेर के शोभासर गांव में गिरा। ग्रामीणों ने आग का गोला बने लड़ाकू विमान को गिरते हुए देखा। उसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक पायलट को पैराशूट से उतरते हुए भी देखा। एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वायुसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पहले भी क्रैश हो चुके हैं मिग पिछले महीने 12 फरवरी को जैसलमेर में चल रहे युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति -2019’ के दौरान मिग-27 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ। इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया था। वहीं, 18 जुलाई 2018 को हिमाचल के कांगड़ा में विमान मिग-21 क्रैश हुआ था। इसमें स्क्वॉड्रन लीडर मीत कुमार शहीद हो गए थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...