छात्रा दुष्कर्म मामला: 4 बालिग आरोपियों को मैडिकल के लिए वाहन खराब होने पर पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया

छात्रा दुष्कर्म मामला:  4  बालिग आरोपियों को  मैडिकल के लिए वाहन खराब होने पर पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया
बाल अपचारियों से पूछताछ के लिए पुलिस को मिली आठ घंटे की अनुमति, मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार एसा होगा, बाल अपचारियों से कई सवालों के जवाब लेगी पुलिस, हो सकते है और भी खुलासे रतलाम शहर के स्कूल छात्रा गैंग रेप कांड के 4 बालिग आरोपियों को आज पुलिस ने मेडिकल के लिए वाहन खराब होने पर पैदल ही ले जाकर मेडिकल कराया। आरोपियों को पैदल ले जाते समय भारी भीड़ देखने केलिए सड़क के आसपास जमा हो गयी थी। सभी आरोपियो के चेहरे पर नकाब लगा हुआ था। इसकी वजह अभी आरोपियों की शिनाख्त परेड होना है । आरोपियों को थाने से वाहन में बिठाकर लाया गया था लेकिन वाहन राम मंदिर के पास अचानक खराब होने से फिर सभी को पैदल ही जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वापसी में दूसरे वाहन की व्यवस्था होने से आरोपियो को जिला चिकित्सालय से थाने वैगन में ही लाया गया। इस गंभीर मामले में पुलिस हर तरह की जांच में जुटी है। पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस अब गैंग रेप को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य नाबालिग अपचारियों से पूछताछ कर सकेगी। पुलिस को  शहर में स्कूली छात्रा के उसकी कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी और उसे साथी द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस को बालअपचारी से पूछताछ के लिए न्यायालय से विशेष अनुमति मिली है ।मध्य प्रदेश के इतिहास में इस तरह की अनुमति का यह पहला मामला है ,क्योंकि बाल अपचारी की रिमांड लेने का कोई प्रावधान नहीं है ।पुलिस अब बाल अपचारी से पूछताछ कर कई सवालों के जवाब तलाशेगी। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला मामला है जब पुलिस किसी मामले में बाल अपचारी को पूछताछ के लिए फिर से बाहर लाएगी । रतलाम में हुए दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान कई सवाल उठ रहे थे ,जिनके जवाब जानना जरूरी थे ।लेकिन बाल अपचारी की पुलिस रिमांड का कोई प्रावधान नहीं होने से इन सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे थे ।इस संबंध में रतलाम पुलिस और अभियोजन ने मिलकर न्यायालय में बाल अपचारी से पूछताछ के लिए गुहार लगाई ।सोमवार को लंबी बहस के बाद न्यायालय ने 8 घंटे तक की पूछताछ और साक्ष्य संकलन की अनुमति पुलिस को दी है । पुलिस अब न्यायालय की अनुमति के बाद कल 1 अक्टूबर को पुलिस पुनः बाल संप्रेषण गृह से दोनों बाल अपचारीयों को 8 घंटे के लिए बाहर निकालेगी और उनसे पूछताछ के साथ ही साक्ष्य संकलन भी करेगी ।पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिली जानकारी से साक्ष्य संकलन के साथ ही इस केस को भी मजबूती मिलेगी और पुलिस का प्रयास रहेगा कि पूरे गिरोह को सजा दिलाई जा सके ।पूछताछ के लिए विशेष अनुमति मिलना पुलिस और अभियोजन की एक बड़ी सफलता  है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...