वनस्पति विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

वनस्पति विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विभाग के ईको क्लब द्वारा आज नर्सरी तैयार करना विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है, महाविद्यालय में समय-समय पर वृक्षारोपण कराया जाता हैं जिसके लिए वनस्पति विभाग द्वारा नर्सरी तैयार करवाई जा रही हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है l वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष एवं इको क्लब संयोजक प्रोफ़ेसर प्रेरणा मित्रा ने बताया कि नर्सरी तैयार कर अपना व्यवसाय कर उद्यमी बनने में अपार संभावनाएं हैं छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागृति लाने और पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है l कार्यशाला का विषय नर्सरी तैयार करना का यह प्रथम भाग है, भविष्य में इस विषय पर और कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों में पौधों के महत्व एवं परिस्थितिकी में उनकी भूमिका के प्रति समझ विकसित होगी। कार्यशाला में छात्रों द्वारा ने बढ़ चढ़कर रूची ली छात्र-छात्राओं ने मिट्टी, कोको पीट, और वर्मीकंपोस्ट को मिक्स करके बैग तैयार किये जिनमे गुलमोहर, सिंदूर जैसे पौधों के बीज रोपित किये l प्रोफेसर सुधाकर राव ने बताया की महाविद्यालय में जैविक खेती विषयों से में दो हजार से अधिक विद्यार्थी हैं इसलिए तरह की कार्यशाला से विद्यार्थियों की अपने विषय के प्रति समझ विकसित होगी साथ ही विषय के प्रति रूची भी बढ़ेंगी l इस अवसर पर वनस्पति विभाग के डॉ. संतोष कुमार, शर्मा डॉ. रीना सस्तीया प्रो. सुनील कुमार शर्मा, सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...