आंध्र के सीएम जगन रेड्डी का दिल को छूने वाला अंदाज, PM मोदी ने रोका फि‍र भी छुए पैर

आंध्र के सीएम जगन रेड्डी का दिल को छूने वाला अंदाज, PM मोदी ने रोका फि‍र भी छुए पैर
तिरुपति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्रीलंका के दौरे के बाद आंध्र प्रदेश पहुंचे. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार तिरुपति मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे. यहां तिरुपति के एयरपोर्ट पर उनका आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया. लेकिन इन सबके बीच आंध्र प्रदेश के नव नियुक्‍त सीएम जगन मोहन रेड्डी का अंदाज दिल को छू लेने वाला रहा. उन्‍होंने एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को फूल देने के बाद उनके पैर छुए. हालांकि जब वह पहली बार पैर छूने के लिए झुके तो पीएम मोदी ने उन्‍हें रोक दिया. प्रधानमंत्री ने प्‍यार से उनके कंधे पर हाथ मारा. इसके साथ ही उनसे कुछ बात की. जगन ने उनके सवाल का जवाब दिया, इसी बीच दोबारा से झुककर पीएम मोदी के पैर छू लिए. भारतीय राजनीति में ये एक दुर्लभ क्षण था, जब एक मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पैर छुए. वह भी तब जब प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री दोनों अलग अलग पार्ट‍ियों से हैं और उनकी पार्ट‍ियां अभी हाल में दोनों की पार्ट‍ियां एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़कर आई हैं. लेकिन जगन ने लगातार कड़वाहट भरी राजनीति में एक नए तरह की शुरुआत की है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...