कचनारा बाबा रामदेव मेला स्थगन को लेकर बैठक संपन्न

कचनारा बाबा रामदेव मेला स्थगन को लेकर बैठक संपन्न
14 अगस्त से ही टेकरी पर श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित कचनारा(धर्मेन्द्र धनोतिया) ग्राम कचनारा से डेढ़ किलोमीटर दूर डिगाव कयामपुर मुख्य मार्ग पर टेकरी पर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर जहां पर प्रतिवर्ष भादवा सुदी बीज को भव्य मेले का आयोजन किया जाता था । लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते हुए मेला स्थगित कर दिया गया है । मेला स्थगन को लेकर गुरुवार को बाबा रामदेव मन्दिर टेकरी पर नायाब तहसीलदार व मन्दिर समिति सदस्यों तथा ग्रामीणों के बीच एक बैठक हुई । बैठक के दौरान मन्दिर पर किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठी न हो इसको लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई । 20 अगस्त भादवा सुदी बीज को बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा रामदेव मन्दिर टेकरी पर श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा । हालांकि बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त से ही मन्दिर टेकरी पर श्रद्धालुओं का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा तथा मन्दिर के कपाट बंद रहेंगे । मेला स्थगन की सूचना को लेकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु ना आए । बैठक के दौरान नायाब तहसीलदार संजय मालवीय, एस आई सुरेंद्र सिंह परिहार,मन्दिर समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार(रावले),कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ गुप्ता,सचिव ईश्वरलाल पाटीदार,ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह परिहार, पटवारी राजेन्द्र चन्देल, मन्दिर समिति सदस्य, चौकीदार सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...