विवादित टिप्‍पणी पर सीताराम येचुरी के खिलाफ FIR दर्ज, राउत बोले- अपने नाम से हटाएं 'सीताराम'

विवादित टिप्‍पणी पर सीताराम येचुरी के खिलाफ FIR दर्ज, राउत बोले- अपने नाम से हटाएं 'सीताराम'
शिवसेना नेता संजय राउत ने येचुरी से पूछा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में पाक समर्थिक आतंकवाद के खिलाफ देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई को भी ‘‘हिंसा’’ कहेंगे. मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को वामपंथी नेता सीताराम येचुरी से उनके नाम से सीताराम हटाने की सलाह दी है. माकपा महासचिव ने कहा था कि महाभारत और रामायण जैसे हिन्दू महाकाव्य ‘‘हिंसा’’ से भरे हुए हैं. राउत ने येचुरी से पूछा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में पाक समर्थिक आतंकवाद के खिलाफ देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई को भी ‘‘हिंसा’’ कहेंगे. योग गुरु रामदेव ने शनिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के कथित तौर पर हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ने पर उनके खिलाफ हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है. राउत ने कहा, ‘‘अगर सीताराम येचुरी रामायण और महाभारत को हिन्दू हिंसा कहते हैं तो उन्हे अपने नाम से सीताराम हटाना चाहिए.’’ माकपा मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में लिखे लेख में येचुरी ने कहा था कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला हिन्दुत्व ‘‘सांप्रदायिक’’ वोट बैंक को एकजुट करने के उसके प्रयासों का ही विस्तार है. बता दें कि योग गुरु रामदेव ने शनिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के कथित तौर पर हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ने पर उनके खिलाफ हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है. हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि अपनी शिकायत में रामदेव ने आरोप लगाया है कि येचुरी ने हिंदुत्व को हिंसा से जोड़कर पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है. रामदेव ने आरोप लगाया कि येचुरी ने धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है जिसकी निश्चित ही आलोचना की जानी चाहिये. खंडूरी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिये गए हैं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...