एसपी ने 33 माफियाओं की कुंडली तैयार कर कार्रवाई की शुरु

एसपी ने 33 माफियाओं की कुंडली तैयार कर कार्रवाई की शुरु
अवैध वसूली, भूमाफिया, मादक पदार्थ की तस्करी, मानव तस्करी और मछली माफिया पुलिस की सूची में शामिल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए गत दिवस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों को फ्री हेंड देकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद मंदसौर पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी एक्शन मोड में आ गए है। पुलिस अधीक्षक चौधरी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को जिलेभर के माफियाओं को चिह्ंित करने के लिए निर्देश दिए और सूचीबद्ध कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पुलिस अधिकारी माफियाओं को चिह्ंित करने का काम शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में डोडाचूरा तस्करी, अफीम की तस्करी बड़ी मात्रा में होती है। पुलिस द्वारा लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इनमें जिन तस्करों की शोहरत है। और कई बार प्रकरण दर्ज हो चुके है। वहीं दूसरी ओर भूमाफियाओं को भी चिह्ंित किया जा रहा है। जिनके द्वारा लोगों की जमीन हड़प ली गई हो। जिनकी शिकायतें अधिक हो। या फिर भूमाफिया के नाम से जिसकी शौहरत हो। इसी तरह रेत माफियाओं, शराब माफिया को भी चिह्ंित किया जा रहा है। व्हाईट कॉलर क्राइम पर विशेष फोकस जिले में व्हाईट कॉलर क्राइम पर विशेष फोकस रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वे सफेदपोश लोग जो दूसरे अपराधियों से अपराध करवाते है। उनको भी चिह्ंित किया जाएगा। और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चौधरी ने माफियाओं को चिह्ेिंत करने के लिए विशेष शाखा को जिम्मेदारी सांैपी है। इस पर कार्य भी शुरु कर दिया गया है। १५०० गुंडे-बदमाश कर रखे पुलिस ने चिह्ंित जिले में सफाया ऑपरेशन के तहत जिले के १६ थानों में गुंडे बदमाशों को चिह्ंित करने के निर्देश एसपी द्वारा दिए गए थे। जिसके अंतर्गत जिलेभर में करीब १५०० गुंडे-बदमाशों को चिन्हित किया गया था। इन सभी चिन्हित बदमाशों पर पुलिस की सतत् निगरानी है। इसके अलावा इन सभी का रिकार्ड भी पुलिस थानों में अपडेट कर दिया गया है। इनका कहना.... माफियाओं को चिन्हित करने के निर्देश दे दिए गए है। चिन्हित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हितेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...