सितंबर 2016 से पहले हुई 'सर्जिकल स्ट्राइक' का कोई आंकड़ा सेना के पास नहीं: अधिकारी

सितंबर 2016 से पहले हुई 'सर्जिकल स्ट्राइक' का कोई आंकड़ा सेना के पास नहीं: अधिकारी
यूपीए और कांग्रेस ने हाल में दावा किया था कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. इस पर सेना ने जवाब दिया है. जम्मू: सेना के पास 29 सितंबर, 2016 से पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार उसके सैनिकों द्वारा ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक’’ किए जाने के कोई आंकड़े नहीं हैं. सेना ने 2016 में 29 सितंबर के दिन ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इस तरह की स्ट्राइक की थी. सैन्य संचालन महानिदेशालय (डीजीएमओ) ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत इस संबंध में पूछे जाने पर यह जानकारी दी. यूपीए और कांग्रेस ने हाल में दावा किया था कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. एमओडी (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल एडीएस जसरोटिया ने कहा, "इस अनुभाग के पास 29 सितंबर, 2016 से पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित कोई आंकड़े नहीं हैं." जम्मू के आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है. चौधरी ने आरटीआई दाखिल करके 2004 और 2014 के बीच की गई सर्जिकल स्ट्राइक की संख्या के बारे में पूछा था. उन्होंने यह भी पूछा था कि इनमें से कितनी स्ट्राइक सफल हुई थी. डीजीएमओ में आईएचक्यू के अधिकारी ने आरटीआई के जवाब में कहा, "भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इस सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किसी भी भारतीय सैनिक ने अपनी जान नहीं गंवाई थी." पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि पिछली यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...