Air Strike: गृहमंत्री बोले, 'जो युद्ध वीर होता है वह मारे गए लोगों की गिनती नहीं करता'

Air Strike: गृहमंत्री बोले, 'जो युद्ध वीर होता है वह मारे गए लोगों की गिनती नहीं करता'
जयपुर: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हमारी वायु सेना के जवान लड़ाकू विमान लेकर एक मिशन के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों का सफाया करने गये थे,कोई फूल बरसाने और सैर-सपाटा करने नहीं गए थे. राजनाथ सिंह ने ब्यावर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार पाकिस्तान को यह अहसास हुआ होगा कि अब आतंकवाद का कारोबार पाकिस्तान की धरती पर भी बेखौफ होकर और बेरोकटोक होकर नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद के ठिकाने चलते रहेंगे तो पाकिस्तान को उसकी सबसे बड़ी कीमत चुकानी पडेगी और इस बात का अहसास हमारी सेना ने जवानों ने पाकिस्तान को करा दिया है. 'लेकिन यहां पर कुछ लोगों को सदमा पहुंचा है' उन्होंने कहा कि लेकिन दुख तब होता है, भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की तो पाकिस्तान की बौखलाहट तो समझ में आती है लेकिन यहां पर कुछ लोगों को सदमा पहुंचा है. वे हमसे सबूत मांग रहे है कि प्रमाण लाइये. उन्होंने कहा कि वायुसेना के जवानों ने ‘टारगेट’ को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा,'मैं संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं कि जो युद्व वीर होता है वह मारे गये लोगों की गिनती नहीं करता है.' गृहमंत्री ने साधा राजनाथ सिंह पर निशाना उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के संबंध में कांग्रेस के दोस्तों का रवैया इतना भ्रामक और खतरनाक है कि कांग्रेस के कुछ नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहते है. हाफिज सईद को ‘हाफिज जी’ कहते है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सवाल पर ऐसे लोगों की न नीति साफ है और न ही नीयत साफ है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए. सिंह ने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने पिछले पांच वर्षो में तीन बार दुनिया के दूसरे देश की धरती पर जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की है. गृह मंत्री ने कहा कि हम भारत को विश्व गुरू बनाना चाहते है और इस काम को भाजपा कर सकती है. हम राजनीति करते है तो इंसाफ और इंसानियत के आधार पर करते है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग हमारे थे है और रहेंगे तथा देश में पढ़ रहे सभी कश्मीरी छात्रों की पूरी हिफाजत की जानी चाहिए.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...