भारत-ब्रिटेन संबंधों को ताकत देने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वित्तमंत्री सीतारमण

भारत-ब्रिटेन संबंधों को ताकत देने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वित्तमंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद ब्रिटेन भारत रिश्तों में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की. इसमें सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री और अब वित्त मंत्री के रूप में द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है. सीतारमण के पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है. ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली सीतारमण पूर्व में ब्रिटेन में काम कर चुकी हैं. वह ब्रिटेन के बारे में अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में अधिक समझती हैं. इस सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. इसके अलावा सूची में ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा, फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढ़ा, भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष भी शामिल हैं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...