महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र

महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र
महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नए मोटर व्हीकल एक्ट को पत्र लिखकर इस पर फिर विचार करने की मांग की है. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस बारे में जवाब नही देते तबतक राज्य में कायदा लागू नहीं होगा. नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव से पहले आज महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एलान किया है. महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना कर दिया है .महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है और इस एक्ट पर पुनर्विचार की मांग की है. केंद्र सरकार के मोटर व्हीकल्स एक्ट को महाराष्ट्र में लागू करने पर परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने स्थगन लगा दिया है. इस नए कानून में जुर्माने में हुई बढ़ोतरी की वजह से देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है. जिसके चलते परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने इस जुर्माने की रकम के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर विचार करने की मांग पत्र लिखकर की है. जब तक केंद्रीय मंत्री इस बारे में जवाब नही देते तबतक राज्य में कायदा लागू नहीं होगा ये रावते ने स्पष्ट कर दिया है. हालांकि विपक्ष आलोचना कर रहा है कि राज्य में आनेवाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार इस कानून को लागू करने से बच रही है ऐसी ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को डर है कि मोटर व्हीकल एक्ट के चलते लगने वाले भारी-भरकम जुर्माने का निगेटिव असर जनता पर पड़ सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव में लोग बीजेपी के खिलाफ वोट कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले गुजरात सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के जुर्माने के प्रावधान को आधा कर दिया था. इन दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. इसके अलावा आज ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लोगों पर बोझ है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...