दागी प्रेम शंकर पटेल की जिले में वापसी!

दागी प्रेम शंकर पटेल की जिले में वापसी!
आखिरकार कौन ले आया चर्चित चेहरे को वापस जिले में! कभी मंदसौर जिले में प्रशासन के चर्चित चेहरों में शामिल रहे और कारनामों का बखेड़ा खड़ा करने वाले प्रेमशंकर पटेल की मंदसौर जिले में वापसी हो गई है। बमुश्किल जैसे-तैसे मंदसौर से रवाना किए गए पटेल का आना धंधेबाजों के लिए खुशी की खबर है। जमीनखोरों के वे लाड़ले हैं और सेटिंगबाजों के आका मौला की तरह माने जाते हैं। मगर आम जनता में उनकी छवि अच्छी नहीं है। माना जाता है कि वे जनप्रतिनिधियों को भी साधने में माहिर है। ऐसे में उनकी वापसी पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए। मंदसौर पर होगी निगाहें, धन्ना सेठों के लिए करेंगे काम जानकार सूत्रों की मानें तो पटेल के आने से जमीन के बड़े कारोबारियों ने उन्हें मंदसौर में पोस्टिंग कराने की कोशिशें तेज कर दी है। मेडिकल काॅलेज के भूमि चयन के साथ ही जमीन माफिया अपने हित साधने में लगेंगे। ऐसे में उनके लिए पटेल से मुफीद कोई चेहरा हो ही नहीं सकता। सबके देखेभाले पटेल सबको साधने का काम कर ही लेंगे। वैसे तो शहर में तालाबों, नालों की हत्या के मामले हों या ग्रीन बेल्ट की जमीन पर निर्माण पटेल का नाम हर बार सुर्खियों में रहा। अब एक बार फिर पटेल की कारगुजारियां चलेंगी और सब उसे बूत बनकर देखेंगे। क्या मुखर होकर विरोध करेगा कोई ईमानदार! इस मामले में सवाल यह उठता है कि क्या कोई दागी पटेल की वापसी का मुखर होकर विरोध करेगा। क्या कोई यह सवाल पूछने की हिम्मत करेगा कि आखिर मंदसौर में ऐसा क्या है जो पटेल यहां वापस आ गए। क्या पटेल के मंदसौर तबादले पर कोई प्रतिक्रिया देने की हिम्मत भी करेगा! या पटेल सबके लिए मुफीद होकर काम करने लगेंगे। मंदसौर में ही रहे पटवारी और आरआई, शामगढ़ हुआ तबादला वहां से रतलाम और अब वापसी पटवारी पटेल के नाम से ख्यात प्रेमशंकर पटेल की ज्यादातर नौकरी मंदसौर में पूरी हो गई। यहां से वे बड़े हंगामे के बाद जैसे-तैसे शामगढ़ गए और फिर वहां से धीरे से रतलाम। मगर मंदसौर से उनका मोह कम नहीं हुआ। जानकार सूत्र बताते हैं कि शहर के कथित बड़े जमीन कारोबारियों से उनकी समय-समय पर गलबगहियां होती रहीं। वे समय पास करते रहे और समय सधते ही मंदसौर आ गए। जिस जमीन पर वे अपनी बेटिंग करते आए हैं और फिर करने को तैयार होंगे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...