चंदन नगर की घटना के चार आरोपियों को रासुका में किया गया निरूद्ध

चंदन नगर की घटना के चार आरोपियों को रासुका में किया गया निरूद्ध
इंदौर 08 अप्रैल 2020 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने कल चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अन्तर्गत निरूद्ध किया है। इन आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिये गये हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया हैं, इनमें चंदन नगर की चन्दू वाला रोड 10वी गली निवासी सलीम उर्फ सल्लू पिता लल्लू खान उम्र 50 साल, जावेद पिता नासिर खान उम्र 30 साल, इमरान पिता भुरू खान उम्र 24 साल तथा समीर पिता अनवर खान उम्र 22 साल शामिल हैं। बताया गया है कि कल 7 अप्रैल को शाम को चंदन नगर थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग की मैजिक वैन क्रमांक एमपी 10 टी 4559 में बैठे हुए थे। इन्हें थाना चंदन नगर में पदस्थ आरक्षक श्री सुरेन्द्र अहाके द्वारा अपने साथ में लगे बल के द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने से मना किया गया एवं समझाइस दी गई कि वे अपने घरों को चले जायें। वाहन में बैठे आरोपियों द्वारा उक्त आरक्षक और अन्य पुलिस फोर्स के साथ दुर्व्यवहार किया गया और हमला किया गया। कर्फ्यू का उल्लंघन किया गया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। पत्थरबाजी कर तनाव पैदा किया गया। इन आरोपियों द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के कार्य में बाधा उत्पन्न कर मानव जीवन को खतरे में डाला गया। इन सबके मद्देनजर उक्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...