जेल अभिरक्षा में कैदियो की मौत से जेल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खडे हुये- सुरेश भाटी

मंदसौर। लगातार दुसरे दिन मंदसौर जिला जेल में कैदी की मौत से पुनः जेल प्रशासन पर सवाल खडे हो गये है। प्रथम दिन जेल में जहरीला पदार्थ खाने के उपरांत उपचार के दौरान मौत और दुसरे दिन पुनः कैदी की मौत की घटना सामने आना यह साफ करता है कि मंदसौर जेल भी प्रतापगढ जेल के समान नियमो विपरित संचालित हो रही है बल्कि कैदियो की सुरक्षा की सुरक्षा भी सवालो के घेरे में है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने कहा कि वर्तमान मंदसौर जेल में विचाराधीन एवं सजा भोग रहे दोनो प्रकार के कैदी है। पूर्व में भी जेल में तैनात स्टाफ द्वारा रूपये लेकर परिजनो की बात करवाना, नशे के समान उपलब्ध करवाना आदी आरोप न केवल लगते रहे है बल्कि इसकी पुष्टी जेल में बंद कैदी और उनके परिजन लगातार करते रहे है लेकिन उसके बावजुद जेल में तैनात स्टाफ सिर्फ आर्थिक लाभ के चलते ठोस कदम नही उठाये, अब दो कैदियो की मौत के बाद जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर महोदय ने स्वयं जेल का दौरा जरूर किया है लेकिन जिला जेल प्रशासन की दो कैदियो की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच करते हुये आरोप जब तक तय नही होते है तब तक यह संभव नही लगता है कि जेल व्यवस्था में सुधार आयेगा। श्री भाटी ने जेल में कैदियो की आत्महत्या एवं एक अन्य केैदी की कथित मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुरेश भाटी 9755516609

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...