प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सिंधिया के समर्थक मुकेश काला ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सिंधिया के समर्थक मुकेश काला ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस संगठन में घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है। वर्तमान अध्यक्ष के प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद यह पद रिक्त सा हो गया है। कमलनाथ संगठन को समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन वह इस पद पर अपने समर्थक की ताजपोशी हेतु प्रयासरत नजर आ रहे हैं। सभी बड़े नेता अपने अपने लोगो को अध्यक्ष पद पर बैठने की मंशा में किसी भी प्रकार का निर्णय पार्टी लेने में असमर्थ हो रही है| वही इस पद के सबसे सशक्त दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपना दावा भी पेश किया गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए खींचतान नजर आ रही है प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस के विभिन्न गुट के नेता अपने-अपने चहेतों को इस पद पर सुशोभित कराने के लिए दमखम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कट्टर समर्थक बाला बच्चन को इस पद हेतु आगे बढ़ाया है वहीं दिग्विजय सिंह खोज सर्वमान्य नेता के रूप में अपने नाम को आगे बड़वा रहे हैं। जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु महाराज ज्योतिराज सिंधिया का नाम विधानसभा चुनाव के पहले ही सशक्त दावेदार के रूप में था। तब कांग्रेस संगठन की ओर से संगठन के अध्यक्ष पद की कमान कमलनाथ को सौंपी गई और महाराज ज्योतिरादित्य को चुनाव चयन समिति का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद श्रीनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने से एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत प्रदेश संगठन का यह पद रिक्त सा हो गया जिस की ताजपोशी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेता कांग्रेस हाईकमान के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारियां अपने अपने समर्थकों के लिए कर रहे हैं। जबकि प्रदेशभर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इन दिनों यह चर्चा बनी हुई है कि कांग्रेस संगठन की बागडोर युवा महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी जाना चाहिए जिससे प्रदेश मैं कांग्रेसका संगठन मजबूत होगा लेकिन गुटबाजी में लिप्त कांग्रेसी नेता सिंधिया की दावेदारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोकने हेतु प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में सिंधिया को इन दिनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का दायित्व सौंपा गया है जबकि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष पद सपने से प्रदेश में निर्जीव स्थिति में पड़े हुए संगठन को मजबूती मिलना तय है। इधर कांग्रेस के आस्थावान और ऊर्जावान कार्यकर्ता भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताजपोशी किए जाने की बात अपने अपने तरीके से रख रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश काला ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “अब प्रदेश में कांग्रेस की बागडोर युवा ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में होना चाहिए और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवसर मिलना चाहिये| अगर उन्हें इस पद पर मनोनीत नहीं किया गया तो प्रदेशभर से कांग्रेस के आस्थावान कार्यकर्ता कांग्रेस से किनारा कर लेंगे। यदि सिंधिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते है तो कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। और यदि गुटबाजी के चलते कांग्रेस हाईकमान के द्वारा किसी अन्य नेता कि अगर ताजपोशी की गई तो मध्यप्रदेश में गोवा जैसी स्थिति निर्मित हो जाएगी।” मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश काला ने सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर मांग की है मध्य प्रदेश में कांग्रेस एवं युवाओ के बेहतर भविष्य के लिए ज्योतिराज सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की मांग की है|

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...