आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह
विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू मंदिरों को तोड़ा गया।अनेक हिंदुओ ने संघर्ष किया , पर ऐसे भी कई हिन्दू थे जो मन्दिरो को टूटते हुए देखते रहे।संगठित न होने के कारण हिन्दू धर्म पर अनेको जुल्म होते गए और हम सहते गए।पर अब लंबे संघर्षों के बाद हमारी युवा पीढ़ी प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनते हुए देखेगी।ये कई वर्षों के संघर्षों व बलिदान के बाद हो रहा है जिसको लेकर आज प्रत्येक हिन्दू गौरवान्वित है।मंदिर की पुनर्स्थापना तो हो रही है बस अब इसे युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखना होगा।और ये तब हो पायेगा जब हमारा हिन्दू युवा पूरी ताकत के साथ धर्म और समाज के लिए खड़ा होगा। उक्त बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंदसौर विभाग प्रचारक व प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी ने 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन के अवसर पर युवाओ को संबोधित करते हुए कही।श्री विक्रम सिंह जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि मुझे यदि 100 युवा मिल जाए तो में इस देश की काया बदल दु।युवाओ में परिवर्तन लाने की क्षमता है। युवाओ को यदि नींद में देशहित के सपने आते है तो समझो इस देश का अहित करने का कोई सोच भी नही सकता।आज देश मे मजबूत नेतृत्व खड़ा है।दुनियाभर की निगाहें भारत पर टिकी है।ऐसे कई अन्य देश है जहां युवा देश की खातिर मर मिटता है।यही ऊर्जा व शक्ति हमारे युवाओ में भी होनी चाहिए।आज देश मे देशविरोधी नारे लगाए जाते है पर हम चुपचाप सुनते रहते है।ऐसे देशविरोधी लोगो को आप सभी युवाओ को जवाब देना होगा। श्री विक्रम सिंह जी ने कहा कि हमारे युवाओ में देशभक्ति दो दिन ही आती है।इन दो दिनों से हमारे देश का भला नही हो सकता है।हमे लगातार देशहित में काम करना होगा।श्री विक्रम सिंह जी ने युवाओ से कहा कि हमारा पहला सौभग्य है कि हमने भारत जैसे देश मे जन्म लिया।और दूसरा सौभाग्य इस बात की आप और हमने हिन्दू धर्म मे जन्म लिया। आप सभी युवा भाग्यशाली है जो आज प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर बनते हुए देखोगे।राम काज में अपना योगदान देकर आप सभी युवा अपने आने वाली पीढ़ी को ये गर्व से कह सकोगे की इस भव्य मंदिर निर्माण में हमने भी योगदान किया है।आज युवाओ के सामने लव जिहाद,धर्मांतरण के साथ अब लेंड जिहाद भी पैर पसार रहा है।आप सभी युवाओ को इन सब चुनोतियों का सामना करना होगा और लड़ना होगा।आज देश मे ऐसे कई स्थान है जहाँ हिन्दू समाज अपने घरों व जमीनों को छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो रहा है।हमारी धार्मिक रैलियों को रोका जाता है ,पत्थर फेंके जाते है।ऐसी स्थिति क्यो आती है इस पर आज के हिन्दू युवाओ को चिंता करनी होगी।हम क्यो हमारा घर छोड़े इसके लिए संगठित होने का समय है।हमे अब लव जिहाद के साथ साथ लेंड जिहाद के लिए भी मुखर होना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ भारती के चित्र पर दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रहण अभियान के नगर संयोजक श्री हरीश जी टैलर ने की।विशेश अथिति के रूप में भूतपूर्व सैनिक श्री सुरेश जी दुबे मंचासिन थे।

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...

मध्यप्रदेश में रोज चल रही गोलियां, जंगलराज हुआ कायम,...

मध्यप्रदेश में रोज चल रही गोलियां, जंगलराज हुआ कायम, गरीब, दलित, मजदूर व किसानों का दमन करने पर तुली भाजपा सरकार, कांग्रेस नेता जोकचन्द्र का आरोप

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मध्यप्रदेश में जंगल राज क़ायम हो गया है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़...